Posted inक्रिकेट, न्यूज

T20 World Cup 2026 खत्म होने के बाद अब भारतीय टीम का नया शेड्यूल आया सामने, जानिए किससे होगा भारत का सामना

Team India Schedule after ICC T20 World Cup 2026
T20 World Cup 2026 खत्म होने के बाद अब भारतीय टीम का नया शेड्यूल आया सामने, जानिए किससे होगा भारत का सामना
News on WhatsAppJoin Now

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) अब भारत की जीत के साथ ही खत्म हो गया है. भारतीय टीम (Team India) ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप 2026 अपने नाम कर लिया है. अब भारतीय टीम का सामना किन टीमों से होना है, इसे जानने को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं, ऐसे में बीसीसीआई (BCCI) ने अब टी20 विश्व कप 2026 के बाद के लिए भारतीय टीम के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है.

टी20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम (Team India) के खिलाड़ी अब आईपीएल (IPL) खेलने में व्यस्त होंगे, वहीं उसके बाद टीम इंडिया 2 देशों के साथ सीरीज खेलने वाली है, पहली सीरीज भारत की मेजबानी में अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) से होगी, वहीं दूसरी सीरीज इंग्लैंड से इंग्लैंड (England Cricket Team) की मेजबानी में खेली जानी है.

28 मार्च से होगी आईपीएल 2026 की शुरुआत

भारत ने न्यूजीलैंड (IND vs NZ) को हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का ख़िताब अपने नाम कर लिया है, लेकिन इसके बाद अब टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ी कुछ दिन आराम करेंगे और उसके बाद अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के साथ मिलकर आईपीएल की तैयारी में लग जायेंगे. आईपीएल के दौरान भारतीय टीम कोई भी सीरीज नही खेलती है.

आईपीएल के बाद भारत (Team India) की टीम, अफगानिस्तान की मेजबानी करने वाली है, इस दौरान भारत और अफगानिस्तान के बीच 1 टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज की शुरुआत 6 जून से टेस्ट सीरीज से होगी, वहीं वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जून से होगा जो 20 जून तक चलेगी. उसके बाद भारत (Team India), इंग्लैंड दौरे पर जाएगी.

वहीं भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. भारत और इंग्लैंड सीरीज की शुरुआत 1 जुलाई से होगी, जो 19 जुलाई तक चलेगी.

Team India और अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल

तारीख मैच का समय (IST) मैच वेन्‍यू
06 June 9:30 AM  Test न्‍यू चंडीगढ़
14 June 1:30 PM 1st ODI धर्मशाला
17 June 1:30 PM 2nd ODI लखनऊ
20 June 1:30 PM 3rd ODI चेन्‍नई

भारत और इंग्लैंड सीरीज का शेड्यूल

मैच तारीख वेन्‍यू
1st T20I July 1 चेस्‍टर ली-स्‍ट्रीट
2nd T20I July 4 मेनचेस्‍टर
3rd T20I July 7 नॉटिंघम
4th T20I July 9 ब्रिस्‍टल
5th T20I July 11 साउथेम्प्टन
1st ODI July 14 बर्मिघम
2nd ODI July 16 कार्डिफ
3rd ODI July 19 लंदन

ALSO READ: भारत के टी20 विश्व कप जीतने के बाद अब हरभजन सिंह बनेंगे भारत के गेंदबाजी कोच? BCCI से मिला ऑफर!

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...