Posted inक्रिकेट, न्यूज

सुदर्शन OUT, पडिक्कल IN…अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 आई सामने, इन खिलाड़ियों को मौका

Team India Playing XI KL Yashasvi opner
सुदर्शन OUT, पडिक्कल IN…अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 आई सामने, इन खिलाड़ियों को मौका
News on WhatsAppJoin Now

आईपीएल 2026 (IPL 2026) अब खत्म हो चूका है. आईपीएल 2026 के बाद अब भारतीय टीम (Team India), अफगानिस्तान टीम (Afghanistan National Cricket Team) की मेजबानी करने वाली है. भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच 1 टेस्ट मैच और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाएगा.

इस टेस्ट मैच के लिए दोनों ही देशों ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं भारतीय टीम, अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच में किन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरने वाली है.

ये 2 खिलाड़ी करेंगे Team India के लिए पारी की शुरुआत

अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच में केएल राहुल के साथ यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं, रोहित शर्मा के संन्यास के बाद से ही ये दोनों ही खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत कर रहे हैं, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में इन दोनों खिलाड़ियों पर काफी दबाव होगा.

मिडिल ऑर्डर और बतौर आलराउंडर टीम इंडिया की प्लेइंग 11 इन्हें मौका

टीम इंडिया (Team India) के मिडिल ऑर्डर की बात करें तो बात मध्यक्रम की करें तो साई सुदर्शन की जगह देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है. वहीं शुभमन गिल और ऋषभ पंत भी नजर आने वाले हैं. इन तीनों ही खिलाड़ियों को अपना प्रदर्शन और बेहतर करना होगा.

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में नीतीश कुमार रेड्डी का खेलना लगभग तय नजर आ रहा है. वहीं स्पिन ऑलराउंडर के रूप में वाशिंगटन सुंदर और हर्ष दुबे को मौका मिलने वाला है.

बतौर गेंदबाज इन खिलाड़ियों को मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में बतौर तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को मौका मिल सकता है, क्योंकि भारतीय टीम (Team India) के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है, वहीं मोहम्मद शमी को उनकी फिटनेस की वजह से एक बार फिर नजरअंदाज किया गया है.

इसके साथ ही बतौर स्पिनर टीम में कुलदीप यादव होंगे, जिन्हें वाशिंगटन सुंदर और हर्ष दुबे का साथ मिल सकता है.

Team India की सम्भावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.

ALSO READ: RCB को लगातार 2 IPL जीताने के बावजूद भी रजत पाटीदार को नही मिलेगा टीम इंडिया में मौका, ये रही वजह

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...