Posted inक्रिकेट, न्यूज

अभिषेक शर्मा समेत 2 खिलाड़ियों की टीम इंडिया के प्लेइंग 11 से छुट्टी, सुपर 8 से पहले सूर्यकुमार यादव ने बदल दी अपनी टीम

Team India Playing XI IND vs SA BCCI
अभिषेक शर्मा समेत 2 खिलाड़ियों की टीम इंडिया के प्लेइंग 11 से छुट्टी, सुपर 8 से पहले सूर्यकुमार यादव ने बदल दी अपनी टीम
News on WhatsAppJoin Now

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का सुपर 8 कल से शुरू होने वाला है. भारतीय टीम (Team India) को अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) के खिलाफ साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला है. भारतीय टीम की सुपर 8 से पहले काफी कमजोरियां सामने आ रही हैं. भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं.

वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को छोड़कर बाकी के गेंदबाज लय में नजर नही आ रहे हैं, वहीं टीम इंडिया को स्पिनरों के खिलाफ बेहद दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में सुपर 8 में भारतीय टीम (Team India) कुछ बड़े बदलाव कर सकती है.

अभिषेक शर्मा समेत इन 2 खिलाड़ियों की प्लेइंग 11 से छुट्टी

भारतीय टीम (Team India) के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला पिछले 4 मैचों से खामोश रहा है. अभिषेक शर्मा को लीग मैचों में 4 में से 3 मैचों में खेलने का मौका मिला, लेकिन इस दौरान वो अपना खाता तक नही खोल सके. अब सुपर 8 में अभिषेक शर्मा को बाहर बैठाकर संजू सैमसन को टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है.

इसके अलावा भारतीय टीम अपने गेंदबाजी क्रम में भी बदलाव कर सकती है, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उपकप्तान अक्षर पटेल को आराम देकर वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग 11 में शामिल किया था. हालांकि सुपर 8 में अब अक्षर पटेल की वापसी हो सकती है, वहीं वाशिंगटन सुंदर को बाहर रखा जा सकता है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ Team India की सम्भावित प्लेइंग 11

ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.

ALSO READ: शिवम दुबे ने कोच गौतम गंभीर को किया नजरअंदाज, कहा इस दिग्गज से शॉर्ट गेंद पर छक्के लगाने की सीखी कला

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...