Posted inक्रिकेट, न्यूज

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हुआ ऐलान, पानी पिलाते नजर आएंगे ये 4 खिलाड़ी

Team India Playing XI IND vs SL
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हुआ ऐलान, पानी पिलाते नजर आएंगे ये 4 खिलाड़ी
News on WhatsAppJoin Now

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (ICC World Test Championship) के लिहाज से भारतीय टीम (Team India) के लिए आने वाली सीरीजें काफी ज्यादा अहम होने वाली हैं। बीते समय में भारतीय टीम ने कई सीरीजों में हार का सामना किया है। अब 15 अगस्त से भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलना है, अगर भारतीय टीम (Team India) को WTC फाइनल मुकाबला खेलना है तो ऐसे में टीम को अपनी आगामी सभी सीरीजों में जीत हासिल करनी होगी।

वहीं श्रीलंका की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम (Team India) अभ्यास मैच खेल रही थी, जिसमें कुछ खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग 11 में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं 4 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने काफी खराब प्रदर्शन दिखाया है, जिसके चलते वो खिलाड़ी पानी पिलाते हुए नजर आने वाले हैं। आइए आपको भी इन 4 खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देते हैं।

नबी और कृष्णा को जगह मिलना काफी मुश्किल

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह अपनी घुटने की चोट के कारण टीम का हिस्सा नही बन पाए हैं, ऐसे में बोर्ड ने आकिब नबी को उनके स्थान पर टीम में शामिल किया है। नबी ने अभ्यास मुकाबले के दौरान 5 ओवर की गेंदबाजी की है, इस दौरान खिलाड़ी ने एक भी विकेट अपने नाम नही किया।

इसलिए उन्हें प्लेइंग 1 से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम (Team India) के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भी टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखाया है। वहीं गुरनूर बरार ने 3 विकेट लेकर प्लेइंग 11 में अपनी जगह पक्की कर ली है, इसलिए कृष्णा के स्थान पर ही बरार को मौका दिया जा सकता है।

सारांश जैन और सरफराज खान भी होंगे बाहर

श्रीलंका की प्लेइंग 11 के खिलाफ भारतीय टीम (Team India) के गेंदबाज सारांश जैन ने कुल 15 ओवर की गेंदबाजी की है, लेकिन अपने नाम एक भी विकेट नही कर पाए, यही कारण है सारांश जैन भी बेंच पर बैठे हुए नजर आने वाले हैं। इसके साथ 2 साल बाद टीम में मौका मिलने वाले खिलाड़ी सरफराज खान का प्रदर्शन भी टीम के लिए खास नजर नही आया है।

सरफराज को मौका न दिया जाने का एक कारण यह भी है कि वह सीधे पहले मैच में भारतीय टीम के लिए शायद अच्छा प्रदर्शन न दिखा सकें। इसलिए पहले ध्रुव जुरेल का मौका दिया जाएगा। अगर जुरेल पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन नही दिखा पाते हैं,तो टीम मैनेजमेंट सरफराज को दूसरे मैच में मौका दे सकती है।

श्रीलंका के खिलाफ संभावित Team India की प्लेइंग 11

श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए संभावित प्लेइंग 11 की बात करें तो उसमें शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है।

ALSO READ: श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच से पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, चोटिल होकर बाहर हुए ये 3 मैच विनर खिलाड़ी

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...