Posted inक्रिकेट, न्यूज

टीम इंडिया को हराने के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने की घटिया हरकत, भारतीय खिलाड़ी हुए इस हरकत से नाराज, जानिए पूरा मामला

IND vs SL Team India Shubman Gill
टीम इंडिया को हराने के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने की घटिया हरकत, भारतीय खिलाड़ी हुए इस हरकत से नाराज, जानिए पूरा मामला
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) को 15 अगस्त से श्रीलंका (Sri Lanka Cricket Team) के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज करना है, लेकिन इससे पहले टीम कोलंबो में श्रीलंका की प्लेइंग 11 के साथ 3 दिवसीय अभ्यास मुकाबले खेले रही है। इन अभ्साय मुकाबलों के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने जिस पिच को तैयार किया है, उससे भारतीय टीम (Team India) के खिलाड़ी और मैनेजमेंट टीम काफी ज्यादा नाखुश दिखाई दे रही है।

आइए आपको भी इसके बारे में जानकारी देते हैं कि श्रीलंका बोर्ड ने ऐसी कौन सी पीच तैयारी कि है जिससे भारतीय टीम के लिए खिलाड़ी नाखुश नजर आ रहे हैं।

श्रीलंका बोर्ड ने अभ्यास मैच के लिए बनाई तेज गेंदबाजों की मददगार पिच

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोलंबो के नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब की पिच पर काफी ज्यादा घास छोड़ी गई थी। जिससे भारतीय टीम के गेंदबाज नाखुश नजर आ रहे हैं। यह खबर सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया पर यह सवाल तेजी से उठाया जा रहा है कि आखिरी इसके पीछे का कारण क्या था?

तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंका के क्रिकेट मैदानों में स्पिन फ्रेंडली पिच होती है। बता दें कि भारतीय टीम (Team India) का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जाने वाला है, वहां पर भी स्पिन फ्रेंडली पिच ही भारतीय टीम के खिलाड़ियों को देखने को मिलने वाली है। भारतीय टीम ऐसी ही पीच पर अभ्यान करना चाहती थी लेकिन इस बार सब कुछ गड़बड़ होता हुआ दिखाई दिया।

3 दिवसीय अभ्यास मैच में हरी पिच क्यों रखी गई

इस बारे में जब भारतीय टीम (Team India) के आधिकारियों ने नॉनडिस्क्रप्ट्स क्रिकेट क्लब के उच्य आधिकारी से बात की इस पर ए.फ्रैंक ने जवाब देते हुए कहा कि

“भारतीय टीम मैनेटमेंट ने मुझसे कहा कि विकेट पर काफी ज्यादा घास है, लेकिन हम इसे ऐसे ही रखते हैं। दरअसल 3 दिन के अभ्यास मैच हैं, बिना घास वाला विकेट देना काफी ज्यादा मुश्किल है।”

इसी के साथ ही ए.फ्रैंक ने कहा कि

“हमने जो विकेट दिया है वह काफी ज्यादा अच्छा है, इसलिए मैं यह बिल्कुल भी नहीं कह सकता हूं कि यह किसी भी टीम के लिए फायदेमंद साबित होगा या फिर नहीं।”

अभ्यास मैच के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम

श्रीलंका में खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले अभ्यास मैच के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम की बात करें तो उसमें निशान मदुष्का, रविंदु रसांता, पासिंदु सुर्याबंडारा, पवन रत्नायके, अहान विक्रमासिंघे, सोनल दिनुषा, अंजाला बंडारा, निपुन धंनजया, लाहिरु कुमार, विश्वा फर्नाण्डो, असांका मनोज, इतिसा विजेसुदंरा, रमेश मेंडिस, केसारा नुवांता, दिलुम सुदीरा जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

अभ्यास मैच के लिए Team India

श्रीलंका के साथ ही भारतीय टीम (Team India) प्लेइंग 1 की बात करें तो इसमें शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, यशस्वीय जायसवाल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुधार, आकिब नबी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।

ALSO READ: अजीत अगरकर ने अब तोड़ी चुप्पी, बताया टेस्ट में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बावजूद क्यों नही मिल रहा मोहम्मद शमी को मौका

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...