Posted inक्रिकेट, न्यूज

मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा की वजह से अफगानिस्तान पर मंडरा रहा है फॉलोऑन का खतरा, टीम इंडिया का दबदबा कायम

Team India Manav Suthar
मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा की वजह से अफगानिस्तान पर मंडरा रहा है फॉलोऑन का खतरा, टीम इंडिया का दबदबा कायम
News on WhatsAppJoin Now

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में टीम इंडिया (Team India) मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया (Team India) ने 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाए. भारतीय टीम के लिए केएल राहुल (KL Rahul) और शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शतक जड़ा.

वहीं साईं सुदर्शन, ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर ने अर्द्धशतक जड़ा. भारतीय टीम ने 564 रन बनाने के बाद पारी की घोषणा की और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान के 113 रनों पर 5 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी है.

Team India ने खड़ा किया मजबूत स्कोर

भारतीय टीम (Team India) ने 368 रनों से आगे खेलते हुए आज लगभग 200 रन और जोड़े और पारी की घोषणा की. कल के दिन भारत के लिए केएल राहुल और शुभमन गिल ने शतक जड़ा था, वहीं साईं सुदर्शन और ऋषभ पंत ने अर्द्धशतक जड़ा था. इन दोनों खिलाड़ियों ने 85 ओवरों में पहले दिन 3 विकेट के नुकसान पर 368 रन बनाए थे.

इसके बाद आज दूसरे दिन टीम इंडिया (Team India) ने 368 रनों से आगे खेलना शुरू किया, शुभमन गिल 103 से आगे खेलते हुए 126 रनों पर सलीम का शिकार बने, वहीं ऋषभ पंत भी सिर्फ 81 रन ही बना सके. ध्रुव जुरेल ने तेज तर्रार पारी खेली, लेकिन 19 रन बनाकर आउट हुए. वहीं पहला मैच खेल रहे मानव सुथार ने शानदार बल्लेबाजी का परिचय दिया और 41 गेंदों में 28 रन बनाए.

वहीं मोहम्मद सिराज ने आज तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और अपने टेस्ट करियर का सबसे बड़ा स्कोर बनाया. मोहम्मद सिराज ने सिर्फ 12 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 22 रन बनाए. वहीं भारत (Team India) को 550 से अधिक रन बनाने में वाशिंगटन सुंदर ने मदद की और 68 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 52 रन बनाए और भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पारी की घोषणा की.

मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा की वजह से अफगानिस्तान पर मंडरा रहा है फॉलोऑन का खतरा

अफगानिस्तान की टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उसे सबसे ज्यादा परेशान मानव सुथार ने किया. मानव ने ही अफगानिस्तान को टी से पहले पहला झटका दिया. मानव सुथार ने अपने पहले ही ओवर में अब्दुल मलिक (16) को मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराया. यह उनका पहला टेस्ट विकेट भी रहा. फिर प्रसिद्ध कृष्णा ने सदिुल्लाह अटल (17) को बोल्ड किया.

मानव सुथार ने रहमानुल्लाह गुरबाज (12) को फंसाया और स्लिप में साईं सुदर्शन के हाथों कैच कराया. कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (20) का विकेट कृष्णा को मिला जिन्होंने अंदर आती गेंद पर उन्हें एलबीडब्ल्यू किया.

एक छोर से अफगानिस्तान के बल्लेबाज आउट होते रहे और दूसरे छोर पर रहमत शाह डटे रहे. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 1000 रन भी पूरे किए. वे दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 81 गेंद में छह चौकों व एक छक्के से 43 रन बनाकर नाबाद हैं. लेकिन अफसर जजाई (3) दिन के आखिरी ओवर में निपट गए. वे सुथार के तीसरे शिकार बने. इसके साथ ही दिन का खेल समाप्त कर दिया गया.

अब भारतीय टीम (Team India) तीसरे दिन अफगानिस्तान को पहली पारी में जल्दी आउट कर फॉलोऑन खेला सकती है, वहीं तीसरे या चौथे दिन तक मैच को अपने नाम कर ट्रॉफी अपने पास रख सकती है.

ALSO READ: RCB को लगातार 2 IPL ट्रॉफी जीताने वाले रजत पाटीदार को टीम इंडिया से दूर रखने पर भड़के हरभजन सिंह, अजीत अगरकर को लगाई फटकार

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...