Team India: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) की शुरुआत होने में अब सिर्फ 1 दिन का समय शेष बचा है. 7 फरवरी को भारतीय टीम (Team India) अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करने वाली है. भारतीय टीम का पहला मैच यूएसए (USA) के खिलाफ होना है. इस मैच से पहले भारतीय टीम को एक बड़ी खबर सामने आ रही है, भारतीय टीम (Team India) का स्टार गेंदबाज चोटिल हो गया है.
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) के खिलाफ वार्म अप मैच में चोटिल हो गए हैं. इस भारतीय गेंदबाज का चोटिल होना टीम इंडिया (Team India) के लिए अच्छी खबर नही है.
Team India का स्टार तेज गेंदबाज हुआ चोटिल
भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म अप मैच में भारतीय टीम जब खेलने उतरी तो इस दौरान भारतीय टीम (Team India) के आलराउंडर तेज गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) चोटिल हो गए हैं. मैच के दौरान हर्षित को लंगड़ाते हुए देखा गया, जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर भी जाना पड़ा.
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में कल रात भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मैच में हर्षित राणा जब गेंदबाजी के लिए मैदान पर उतरे तो सिर्फ 1 ओवर ही उन्होंने गेंदबाजी की. हर्षित राणा को अपने 1 ओवर में ही 2 बार अपना रनअप बीच में रोकना पड़ा. हर्षित राणा ने किसी तरह अपना ओवर पूरा किया और 16 रन खर्च किया. इसके तुरंत बाद वो अपना पैर पकड़कर बैठ गए. इसके बाद हर्षित राणा घुटने को पकड़कर लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर भी चले गए.
Harshit Rana walks off the field clutching his right knee. This is not something India would have wanted. He conceded 16 off his only over against South Africa.
📸 @debasissen pic.twitter.com/L0pHlTO3kA
— RevSportz Global (@RevSportzGlobal) February 4, 2026
हर्षित राणा की चोट पर नहीं आया कोई अपडेट
हर्षित राणा टीम इंडिया के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं. हर्षित राणा भारत के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, ऐसे में टी20 विश्व कप में वो भारत के सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं, लेकिन हर्षित राणा का चोटिल होना भारत के लिए अच्छी खबर नही है.
हर्षित राणा की चोट पर अभी तक बीसीसीआई की तरफ से कोई अधिकारिक अपडेट नही आया है. वहीं भारतीय टीम के स्पिनर आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी चोटिल हैं और अभी तक वो वापसी नही कर सके हैं.
ALSO READ: ईशान किशन ने टी20 विश्व कप से पहले सभी टीमों को दी खुली चुनौती, कहा “टी20 विश्व कप में कोई भी टीम….
