भारतीय टीम (Team India) ने अभी हाल ही में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का खिताब अपने नाम किया था. उसके बाद भारतीय खिलाड़ी आईपीएल 2026 (IPL 2026) खेलने में व्यस्त हो गए और अब आईपीएल 2026 अपने अंत की तरफ पहुंच गया है. इसके बाद टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ी एक बार फिर नेशनल ड्यूटी पर लगने वाले हैं.
इसी बीच टीम इंडिया से एक बड़ी खबर आ रही है, बीसीसीआई, भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव करने वाली है. बीसीसीआई एक ऐसे खिलाड़ी को कोच बनाने वाली है, जो अब तक सिर्फ 10 मैच ही खेला है.
गौतम गंभीर के सिफारिश पर बीसीसीआई ने लिया फैसला
भारतीय टीम (Team India) की स्पिन गेंदबाजी पिछले कुछ समय में बेहद खराब रही है. इसी वजह से बीसीसीआई एक स्पिन कोच को टीम इंडिया में शामिल करना चाहती है, जिससे स्पिनरों को मदद मिल सके. रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई ने गौतम गंभीर के कहने पर एक स्पिन कोच का चुनाव कर रही है. बीसीसीआई ने इसके लिए एक नाम भी फाइनल कर लिया है.
क्रिकबज के हवाले से सामने आई रिपोर्ट के अनुसार गौतम गंभीर टीम की स्पिन गेंदबाजी को लेकर चिंतित हैं. ऐसे में उन्होंने बोर्ड से साईराज बहुतुले को स्टाफ में जोड़ने की सिफारिश की है.
🚨 Cricbuzz understands that there is a strong possibility of Sairaj Bahutule joining the Indian team as spin-bowling coach
He is understood to have held discussions with Gautam Gambhir and senior BCCI officials
He is currently associated with Punjab Kings pic.twitter.com/CNJSCltTJD
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 8, 2026
सिर्फ 10 मैच खेलने वाले बहुतुले के पास है Team India के साथ काम करने का अनुभव
बहुतुले के अनुभव की बात करें तो वो एनसीए में वीवीएस लक्ष्मण के साथ लंबे समय से काम कर रहे हैं. इससे पहले राहुल द्रविड़ भी उनको सपोर्ट स्टाफ में शामिल करने की सिफारिश कर चुके हैं. उन्होंने अपने क्रिकेटिंग करियर में टीम इंडिया के लिए 10 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से 2 टेस्ट और 8 वनडे हैं. फिलहाल वो आईपीएल में पंजाब किंग्स के साथ जुड़े हुए हैं. इसी के साथ उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 188 मैचों में 630 विकेट हासिल किए हैं.
इससे पहले खबर आ रही थी कि हरभजन सिंह और अनिल कुंबले में से किसी एक को कुछ समय के लिए टीम इंडिया से जोड़ा जा सकता है, जिससे भारतीय टीम की गेंदबाजी मजबूत हो सके. भारतीय टीम का सपोर्ट स्टाफ काफी मजबूत है, टीम के पास गौतम गंभीर जैसा हेड कोच मौजूद है, वहीं बल्लेबाजी कोच के तौर पर सितांशु कोटक, तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल, सहायक कोच के रूप में रेयान टेन डेशकाटे तो वहीं फील्डिंग कोच टी दिलीप टीम इंडिया (Team India) का हिस्सा हैं.
