ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने जब लंबे समय बाद टीम इंडिया (Team India) में वापसी की तो अपने पहले ही वापसी सीरीज में उन्होंने इंग्लैंड (England Cricket Team) के खिलाफ रनों का अंबार लगाया. ऋषभ पंत को इसके बाद वेस्टइंडीज (West Indies Cricket Team) और साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया. हालांकि अब अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से उन्हें उपकप्तानी से हटा दिया गया है.
अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले भारतीय कोच ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से उपकप्तानी छिनी जाने के पीछे की वजह बताई. भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डसखाटे (Ryan Ten Doeschate) ने गुरुवार को कहा कि ऋषभ पंत को मैच की स्थितियों के हिसाब से अपनी बैटिंग में बदलाव करने की ज़रूरत है. साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया है कि टेस्ट टीम की उप-कप्तानी छिन जाने से विकेटकीपर-बल्लेबाज पंत को कोई दिक्कत नहीं है.
Rishabh Pant को उपकप्तानी से हटाए जाने पर नही है कोई आपत्ति
पिछले महीने जब BCCI ने अफगानिस्तान टेस्ट के लिए टीम का ऐलान किया था, तब ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को भारत की टेस्ट उप-कप्तानी से हटा दिया गया था. इस फ़ैसले पर बात करते हुए डसखाटे ने कहा कि पंत ने बिना किसी शिकायत के इस फैसले को मान लिया. उन्होंने कहा कि
“उप-कप्तान के पद से हटाए जाने पर ऋषभ को कोई शिकायत नहीं है.”
टेस्ट क्रिकेट के सबसे घातक बल्लेबाज हैं ऋषभ पंत
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने 49 टेस्ट मैचों में 42.91 की औसत से 3,476 रन बनाए हैं. जहां एक तरफ उनके आक्रामक खेल की वजह से भारत को मैच जीतने में मदद मिली है, वहीं दूसरी तरफ उन्हें कई बार बेवजह के जोखिम उठाने और लापरवाही करने के लिए आलोचना का भी सामना करना पड़ा है.
भारत में साउथ अफ़्रीका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में इस विकेटकीपर-बल्लेबाज का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा था. उन्होंने 12.25 की औसत से सिर्फ़ 49 रन बनाए.
