एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल (Asian Games 2026 Semi Final) में आज भारतीय टीम (Team India) का सामना श्रीलंका की टीम (Sri Lanka Cricket Team) से हुआ, जहां श्रीलंका (IND vs SL) की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले गेंदबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने भारत के शुरुआती 2 विकेट जल्दी ही झटक लिए और टीम इंडिया (Team India) को मुश्किल में डाल दिया.
हालांकि भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन (Vaibhav Sooryavanshi and Ishan Kishan) की बदौलत निर्धारित 20 ओवरो में 169 रन बनाए और श्रीलंका को 170 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम सिर्फ 45 रनों पर आलआउट हो गई.
ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी को रोकने में नाकामयाब रहे श्रीलंकाई गेंदबाज
श्रीलंका के गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की, अभिषेक शर्मा सिर्फ 7 तो संजू सैमसन सिर्फ 3 रन बनाकर चलते बने, वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर भी सिर्फ 13 रन बनाकर चलते बने. हालांकि पहले वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली और फिर ईशान किशन ने उसी लय को बरकरार रखा.
ईशान किशन ने इस मुश्किल पिच पर 80 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम इंडिया (Team India) निर्धारित 20 ओवरों में 169 रन बनाने में सफल रही.
Team India ने सिर्फ 10 ओवरों में किया श्रीलंका को आलआउट
श्रीलंका की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में 2 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी. इसके बाद जो विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ वो थमा नही. श्रीलंका के 6 बल्लेबाज अपना खाता तक नही खोल सके.
वहीं श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन फर्नांडो ने 15 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान सहान ने 9 रनों की पारी खेली. श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 45 रन ही बना सकी.
भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट झटका, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 1 बल्लेबाज को पवेलियन भेजा, जबकि 3 बल्लेबाज रनआउट हुए.
