Posted inक्रिकेट, न्यूज

एशिया कप में भारत की युवा टीम को हराकर आसमान में उड़ रहा था सरफराज, वीवीएस लक्ष्मण ने लिया बदला 58 रनों से हराकर किया बाहर

IND vs PAK ICC T20 WORLD CUP 2026 PAKISTAN TEAM INDIA
News on WhatsAppJoin Now

Team India: आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 (ICC U-19 World Cup 2026) में आज भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच करो या मरो का मुकाबला था, जिसे भारतीय टीम (Team India) ने 58 रनों से जीतकर अपने नाम किया. भारतीय टीम ने इस मैच को जीतकर शान से सेमीफाइनल में अपनी एंट्री की. भारत और पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) के बीच खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने वेदांत त्रिवेदी (Vedant Trivedi) के अर्द्धशतक और अंत में आरएस अम्ब्रिस और कनिष्क चौहान की विस्फोटक पारी की बदौलत 252 रन बनाए. इसके जवाब में भारतीय टीम ने पाकिस्तान की टीम को 194 रनों पर आलआउट कर दिया है और 58 रनों से मैच को अपने नाम किया.

Team India ने शानदार बल्लेबाजी के बाद की घातक गेंदबाजी

भारतीय टीम (Team India) जब पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो शानदार शुरुआत की, लेकिन 47 रनों पर 4 गेंदों के अंदर भारत ने 3 विकेट गंवा दिया. इसके बाद विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी ने 62 रनों की साझेदारी की, लेकिन वेदांत त्रिवेदी ने शानदार प्रदर्शन किया और 98 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 68 रनों की पारी खेली.

इसके बाद आरएस अम्ब्रिस और कनिष्क चौहान की जोड़ी ने अंतिम 10 ओवरों में तेज बल्लेबाजी की और 71 रन जोड़े. आरएस अम्ब्रिस ने 38 गेंदों में 29 रन बनाए, वहीं कनिष्क चौहान ने 29 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली, जबकि खिलन पटेल ने 15 गेंदों में 21 रन बनाए. भारत ने 252 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने 253 रनों का लक्ष्य रखा.

33.3 ओवरों में मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच सकती थी पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम को 33.3 ओवरों में इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका था. पाकिस्तान की शुरुआत ही बेहद खराब रही. पाकिस्तान का मुख्य बल्लेबाज समीर मिन्हास ही जल्दी पवेलियन लौट गया. इसके बाद हमजा जहूर और उस्मान खान ने शानदार बल्लेबाजी की, दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी की. हमजा जहूर ने 42 रनों की पारी खेली. वहीं उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए. वहीं पाकिस्तान के कप्तान फरहान युसूफ ने 38 रनों की पारी खेली.

इसके बाद पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज भारत के सामने नही टिका और भारत ने इस मैच को 58 रनों से जीता, भारत के लिए आयुष म्हात्रे और खिलन पटेल ने 3-3 विकेट झटके, वहीं आरएस अम्ब्रिस, कनिष्क चौहान, विहान मल्होत्रा और हेनील पटेल को 1-1 विकेट मिले.

भारतीय टीम (Team India) का सामना अब सेमीफाइनल में अफगानिस्तान की टीम से 4 फरवरी को होगा.

ALSO READ: टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच से पाकिस्तान ने लिया नाम वापस, ये बहाना बनाकर किया भारत के मैच का बॉयकॉट

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...