Posted inक्रिकेट, न्यूज

विश्व कप 2027 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू सैमसन बाहर, यशस्वी जायसवाल समेत इस खिलाड़ी को मौका

Team India ICC ODI World Cup 2027
विश्व कप 2027 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू सैमसन बाहर, यशस्वी जायसवाल समेत इस खिलाड़ी को मौका
News on WhatsAppJoin Now

ODI World Cup 2027 :  भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने संजू सैमसन (Sanju Samson) को लेकर बड़ा बयान दिया है। वनडे वर्ल्ड कप 2027 (ODI World Cup 2027) की तैयारियों के बीच जाफर ने साफ कहा कि वह संजू सैमसन को बैकअप ओपनर के तौर पर नहीं देखते हैं।

उन्होंने वनडे क्रिकेट में सैमसन की निरंतरता को लेकर सवाल उठाते हुए यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) जैसे खिलाड़ियों को मौका देने की बात कही है।

वसीम जाफर ने संजू सैमसन को क्यों किया नजरअंदाज?

वसीम जाफर (Wasim Jaffer) का मानना है कि 50 ओवर के क्रिकेट में बल्लेबाज के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है। उन्होंने संजू सैमसन (Sanju Samson) की प्रतिभा पर सवाल नहीं उठाया, लेकिन उनकी निरंतरता को लेकर चिंता जाहिर की। जाफर ने कहा कि वनडे क्रिकेट में बल्लेबाज के पास क्रीज पर ज्यादा समय होता है और इस फॉर्मेट में स्ट्राइक रोटेशन के साथ लगातार रन बनाना अहम होता है।

इसी वजह से वह संजू सैमसन को 2027 वर्ल्ड कप के लिए बैकअप ओपनर के रूप में नहीं देखते। हालांकि, सैमसन का वनडे रिकॉर्ड खराब नहीं है। उन्होंने 16 वनडे मैचों में 510 रन बनाए हैं और उनका औसत 56 से ज्यादा है। इसके बावजूद जाफर को लगता है कि टीम इंडिया (Team India) के पास ओपनिंग के लिए दूसरे बेहतर विकल्प मौजूद हैं।

यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को मौका देने की बात

वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को अपनी पसंद बताया। उन्होंने कहा कि यशस्वी वनडे क्रिकेट में भारत के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) की भी जमकर तारीफ की।

जाफर के मुताबिक साई सुदर्शन के पास 50 ओवर के क्रिकेट के लिए जरूरी तकनीक है। वह स्ट्राइक रोटेट करते हैं और काफी पारंपरिक तरीके से बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने शुभमन गिल (Shubman Gill) और ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को भी इस भूमिका के विकल्पों में शामिल किया।

2027 वर्ल्ड कप के लिए बढ़ी ओपनिंग की जंग

वसीम जाफर (Wasim Jaffer) के बयान के बाद भारतीय टीम की ओपनिंग को लेकर बहस तेज हो गई है। संजू सैमसन (Sanju Samson) के समर्थक जहां उनके हालिया प्रदर्शन का हवाला दे रहे हैं।

वहीं यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के समर्थक उन्हें वनडे टीम में ज्यादा मौके देने की मांग कर रहे हैं। अब 2027 ODI World Cup से पहले भारतीय चयनकर्ताओं के सामने ओपनिंग कॉम्बिनेशन तय करने की चुनौती होगी।

ALSO READ : IND W vs PAK W: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने फिर दिखा दी पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना को उनकी औकात, सरेआम हुई इंटरनेशनल बेइज्जती

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...