Posted inक्रिकेट, न्यूज

टीम इंडिया के खिलाफ वार्म अप मैचों के लिए इंडिया ए के स्क्वाड का हुआ ऐलान, BCCI ने आयुष बदोनी की कप्तानी में इन्हें दिया मौका

Team India A IND vs IND A
टीम इंडिया के खिलाफ वार्म अप मैचों के लिए इंडिया ए के स्क्वाड का हुआ ऐलान, BCCI ने आयुष बदोनी की कप्तानी में इन्हें दिया मौका
News on WhatsAppJoin Now

Team India: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और यूएसए के मैच से हो रही है, इससे पहले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 फरवरी को वार्मअप मैच खेला जाएगा. हालांकि भारतीय टीम, टीम इंडिया ए के साथ भी 2 वार्म अप मैच खेलने वाली है, जिसके लिए बीसीसीआई ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है.

बीसीसीआई ने इस टीम की कमान आयुष बदोनी (Ayush Badoni) को सौंपी है, वहीं इस टीम में तिलक वर्मा (Tilak Varma) को भी मौका दिया गया है, जो आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा हैं, आइए जानते हैं बीसीसीआई ने किन खिलाड़ियों को मौका दिया है.

आयुष बदोनी की कप्तानी में Team India ए में इन खिलाड़ियों को मौका

भारत (Team India) और इंडिया ए के बीच 2 वार्म अप मैच खेले जाने हैं, आयुष बदोनी को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है. वहीं टीम में तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई को भी मौका दिया गया है. इसके साथ ही रियान पराग को भी टीम में शामिल किया गया है. इस टीम में बतौर विकेटकीपर नारायण जगदीशन और उर्विल पटेल को शामिल किया गया है.

इंडिया ए में इसके अलावा बतौर गेंदबाज खलील अहमद और मयंक यादव और गुरजपनीत सिंह को शामिल किया गया है. इसके साथ ही इस टीम (Team India) में रवि बिश्नोई को बतौर स्पिनर जगह दी गई है.

टी20 विश्व कप 2026 वार्म अप मैचों के लिए टीम इंडिया ए

आयुष बदोनी (कप्तान), नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्या, नारायण जगदीशन (विकेटकीपर), रियान पराग, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद और मयंक यादव, तिलक वर्मा (जो मेन टीम इंडिया स्क्वाड में शामिल होने से पहले सिर्फ एक वार्म-अप मैच में हिस्सा लेंगे).

जानिए कब खेले जाएंगे दोनों मुकाबले 

इंडिया ए बनाम यूएसए, 2 फरवरी 2026, डॉ डी वाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई , शाम 5 बजे

इंडिया ए बनाम नामीबिया, 6 फरवरी 2026, बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, शाम 5 बजे

ALSO READ: टी20 विश्व कप का में भारत का मैच बहिष्कार करने के सवाल पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने लगाई फटकार, बंद की पाकिस्तानी की बोलती

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...