Placeholder canvas

U19 WORLD CUP 2022: भारत और बांग्लादेश के बीच क्वाटर फाइनल मैच आज, जानिए कब, कहाँ और कैसे देख सकते हैं LIVE

U-19 WORLD CUP 2022 IND vs BAN

भारत और बांग्लादेश की U19 WORLD CUP 2022 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टकराने जा रही हैं। भारत जहां 4 बार अंडर 19 विश्व कप जीत चुका है, वहीं बांग्लादेश की टीम ने पिछले U19 WORLD CUP फाइनल में भारत को हराकर जीत और खिताब हासिल किया था। जिसके बाद अब भारतीय अंडर 19 टीम उस हार का बदला लेने के लिए मैदान पर उतरेगी। जानिए कहां देख सकते हैं आप इस मुकाबले को….

आज U19 WORLD CUP 2022 के क्वाटर फाइनल में भिड़ेंगे भारत और बांग्लादेश

U-19 WORLD CUP 2022

भारतीय अंडर 19 टीम 29 जनवरी को बांग्लादेश की अंडर 19 टीम के साथ आईसीसी U19 WORLD CUP 2022 के क्वार्टर फाइनल मुकाबल में भिड़त के लिए तैयार है। भारतीय टीम चार बार आईसीसी विश्व कप अंडर 19 का खिताब जीत चुकी है। लेकिन पांचवी बार ये खिताब उठाने से बांग्लादेश की टीम ने रोक दिया था। फाइनल में बांग्लादेश अंडर 19 टीम ने भारतीय अंडर 19 टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया था, जिसके बाद अब भारतीय टीम उस मुकाबले का हिसाब यहां बराबर करना चाहेगी।

यहां LIVE देख सकते हैं मुकाबला

U-19 WORLD CUP 2022 STAR SPORTS NETWORK

भारत और बांग्लादेश के बीच U19 WORLD CUP 2022 के मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क पर देखा जा सकता है। इस लीग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले को डिज्नी प्लस हॉटस्टार के सब्सक्रिप्शन के साथ भी देखा जा सकता है। इस रोमांचक मुकाबले को इन दोनों लाइव प्रसारण के माध्यम से लाइव देखा जा सकता है।

ALSO READ:इस भारतीय गेंदबाज ने अपने 16 साल के करियर में नहीं फेंकी एक भी No Ball, भारत को दिला चुका है विश्वकप

भारतीय समयानुसार 6:30 पर शुरू होगा मुकाबला

IND vs BAN U-19 WORLD CUP 2022

इस क्वार्टर मुकाबले को 29 जनवरी को खेला जाएगा। भारत और बांग्लादेश के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे पर एंटीगा के कूलिज क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

सेमीफाइनल के लिए चल रही है जंग

U-19 WORLD CUP 2022

भारत ओर बांग्लादेश के बीच जो टीम ये मुकाबला जीतेगी, वो सेमीफाइनल तक पहुंच जाएगी। इससे पहले ही इंग्लैंड की अंडर 19 टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। आईसीसी अंडर 19 विश्व कप का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा। बांग्लादेश अंडर 19 टीम की डिफेंडिंग चैंपियन है। अंडर 19 विश्व कप 16 टीम के बीच खेला जा रहा है।

ALSO READ: इस व्यक्ति ने वीरेंद्र सहवाग को ड्रेसिंग रूम में घुस कर मारा था थप्पड़, सौरव गांगुली ने खड़ा के दिया था बवाल