Placeholder canvas

इस भारतीय गेंदबाज ने अपने 16 साल के करियर में नहीं फेंकी एक भी No Ball, भारत को दिला चुका है विश्वकप

क्रिकेट में No Ball ये ऐसे शब्द हैं जोकि कोई भी क्रिकेट प्रेमी अपनी टीम की तरह से ये चूक नही चाहेगा। भारतीय टीम में पिछले दो से तीन सालों में No Ball के कई हिस्से सामने आए हैं। जिसके कारण पूरा मैच ही बदल गया। लेकिन आज हम यहां एक ऐसे खिलाड़ी के विषय में बात कर रहे हैं जिसने अपने सुनहरे करियर में एक भी नो बॉल नही की हैं। साथ ही भारत की जर्सी पर विश्व कप के तीन सितारों में पहला सितारा लगवाया था।

कपिल देव के सुनहरे रिकॉर्ड में नही है No Ball बॉल का नाम

kapil dev

भारतीय टीम के लेजेंड खिलाड़ी जिनकी कप्तानी के अंडर इंडियन टीम ने अपना पहला विश्व कप हासिल किया था। उस कप्तान, गेंदबाज और बल्लेबाज के नाम पर एक भी नो बॉल का जिक्र नही है। कपिल देव के करियर की शुरुआत 1978 में हुई थी। 1994 में उन्होंने भारतीय टीम के लिए अपना अंतिम मैच खेला था। अपने इस 16 साल के करियर में उन्होंने एक भी नो बॉल नही फेकी है। कपिल देव एक तेज गेंदबाज है। फिर भी उनके हाथ से कोई गेंद न तो फिसली और ना ही उन्होंने अपने पैर को सीमा से आगे जाने दिया। बता दे, नो बाल न करने की लिस्ट में कपिल देव भारत के इकलौते खिलाड़ी हैं।

1983 का विश्वकप सबसे बड़ी उपलब्धि

कपिल देव

भारतीय क्रिकेट का वर्तमान स्वरूप दशकों की मेहनत के बाद इस आयाम तक आ पहुंचा है। जहां भारतीय टीम को दुनिया की सबसे मजबूत टीम में से एक होने का गर्व हासिल हैं। इसी कड़ी में कपिल देव की कप्तानी में जीता पहला विश्व कप 1983 भी शमिल है। जोकि कपिल देव की मैदान पर सबसे बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है।

ALSO READ:भारतीय टीम की कप्तानी में धोनी की कमी पूरा कर सकता है ये खिलाड़ी, वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी ने बताया नाम

इन खिलाड़ियों के नाम भी है एक भी नो बॉल न करने का रिकॉर्ड

इमरान खान

भारतीय लेजेंड खिलाड़ी कपिल देव के अलावा दुनिया के चार और ऐसे ही खिलाड़ी हैं। जिन्होंने अपने करियर में कभी भी नो बॉल नही फेकी है। वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर लांस गिब्स, ऑस्ट्रेलिया के डेनिस लिली, इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर इयान बॉथम और पाकिस्तान के सबसे सफल कप्तान व वर्तमान प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी अपने पूरे करियर में एक भी नो बॉल नही फेकी है।

ALSO READ:IND vs WI: भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टीम घोषित, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी