Posted inक्रिकेट, न्यूज

खराब दौर से गुजर रहे अभिषेक शर्मा को पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया सलाह, बताया कैसे कर सकते हैं फॉर्म में वापसी

Suryakumar Yadav on Abhishek Sharma BCCI
खराब दौर से गुजर रहे अभिषेक शर्मा को पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया सलाह, बताया कैसे कर सकते हैं फॉर्म में वापसी
News on WhatsAppJoin Now

Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने बीते समय में अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए जिम्बाब्वे (Zimbabwe National Cricket Team) के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की T20 सीरीज में कमाल की जीत हासिल की है। इस सीरीज में भारतीय टीम (Team India) के 15 वर्षाीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का बल्ला आग उगलता हुआ दिखाई दिया। बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने इस सीरीज में 2 अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं दूसरी ओर IPL में अपने बल्ले से छक्के और चौकों से बारिश करने वाले खिलाड़ी अभिषेक शर्मा का बल्ला शांत दिखाई दिया।

दरअसल बीते काफी समय से अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) भारतीय टीम के लिए प्लॉप साबित होते आ रहे हैं। जिसके बाद हाल ही में उनके खराब प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को सलाह दी है। तो आइए इसके बारे में आपको भी बताते हैं कि सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा को लेकर क्या बोला है।

सोशल मीडिया पर Abhishek Sharma ने की भावुक पोस्ट

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी20 सीरीज में विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। जिसके बाद अभिषेक शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट की है। इस पोस्ट में अभिषेक शर्मा ने लिखा कि

“जब आप उन लोगों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाते हैं, जो आपके बहुत ज्यादा उम्मीद करते हैं, तो बहुत दुख होता है।”

इसी के साथ ही अभिषेक ने लिखा कि

“यह खेल हमेशा उन लोगों को पुरस्कृत करता है जो कि लगातार प्रयास करते रहते हैं।”

अभिषेक शर्मा ने लिखा कि

“मैं टीम की जीत से खुश हूं, मैं और भी मजबूत होकर टीम में वापसी करुंगा।”

उनके इस पोस्ट पर सूर्यकुमार यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है।

अभिषेक शर्मा की पोस्ट पर सूर्या ने किया कमेंट

अभिषेक शर्मा की इस भावुक पोस्ट पर सूर्यकुमार यादव ने कमेंट करते हुए खिला कि

“लड़के, तुमने लगातार दो साल तक मुस्कुराने के कई सारे कारण दिए हैं। जब भारतीय टीम को सबसे ज्यादा जरुरत थी, तब तुमने भारत को गौरव दिलाया था। बस यह समय समय की बात है। जैसे हो वैसे ही रहो।’

फैंस अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की इस पोस्ट के साथ ही सूर्यकुमार यादव के इस कमेंट को काफी ज्यादा प्यार दिखा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह दोनों चीजे काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

खराब रहा अभिषेक शर्मा का हालिया प्रदर्शन

भारतीय टीम के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के हालिया प्रदर्शन के बारे में बात करें तो इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की T20 सीरीज में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शनद चौथे और पांचवे मैच में काफी ज्यादा खराब नजर आया है। इस दौरान खिलाड़ी केवल 16 और 3 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए।

वहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की T20 सीरीज के पहले मैच में 1 रन दूसरे मैच में 8 और तीसरे मैच में 2 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद अभिषेक शर्मा अपने प्रदर्शन पर काफी भावुक होते दिखे।

ALSO READ: श्रीलंका दौरे के साथ ही खत्म हुआ इन 3 खिलाड़ियों का करियर, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने किया ऐलान

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...