Suryakumar Yadav: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) की शुरुआत होने में अब सिर्फ 1 दिन का समय शेष रह गया है. भारतीय टीम (Team India) इस टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ मैच से कर रही है. टी20 विश्व कप 2026 से पहले सभी देशों के कप्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया है. इस दौरान भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) भी मौजूद थे.
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से इस दौरान पूछा गया कि पाकिस्तान ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से भारत के मैच का बॉयकॉट कर दिया है, इस पर आप क्या कहना चाहते हैं. पाकिस्तान के इस फैसले पर भारतीय कप्तान ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है.
Suryakumar Yadav ने तोड़ी इस मामले पर चुप्पी
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ होने वाले मैच को बायकॉट करने के फैसले पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा,
“हमने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार नहीं किया है. उन्होंने मना किया है. आईसीसी ने मैच शेड्यूल किया हुआ था और हम खेलने के लिए तैयार थे. हमारी टिकट बुक हो चुकी है और हम दिल्ली के बाद कोलंबो जा रहे हैं.”
इससे पहले भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) से जब ये पूछा गया कि पाकिस्तान ने भारत के मैच का बहिष्कार कर दिया है, इस पर आप क्या कहना चाहते हैं, तो गौतम गंभीर ने इस पर कोई रिएक्शन नही दिया था.
Suryakumar Yadav said – “Their (Pakistan) decision is not in my control, I wish it was. We have been told to play, there’s a fixture. We played them three times in the Asia Cup and we played some really good cricket there. If we get to play again, we will do well. If the fixture… pic.twitter.com/cfki8U1d2s
— Tanuj (@ImTanujSingh) February 5, 2026
भारत का मैच बॉयकॉट करके मुश्किल में फंस सकता है पाकिस्तान
पाकिस्तान ने अगर भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार किया तो आईसीसी, पाकिस्तान के उपर कड़े एक्शन ले सकती है. बीसीसीआई ने साफ किया है कि वो पाकिस्तान के बॉयकॉट के बाद भी टीम इंडिया को श्रीलंका भेजेगी. भारतीय टीम इस समय शानदार फॉर्म में है और टूर्नामेंट जीतने की प्रबल दावेदार है.
ब्रॉडकास्टर्स भी आखिरी समय पर कदम पीछे खींचने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ एक्शन ले सकता है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी से जो रेवेन्यु मिलने वाला था, उस पर भी रोक लग सकता है.
ALSO READ: पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा का विवादित बयान, भारत-पाक मैच बॉयकॉट पर कहा “बांग्लादेश हमारा भाई…
