Suryakumar Yadav: भारत (Team India) को एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) और आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) जीताने के बावजूद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से न सिर्फ टीम इंडिया की कप्तानी छिनी गई, बल्कि उन्हें बतौर प्लेयर भी टीम इंडिया में नही रखा गया. इसके बाद से ही लगातार टीम इंडिया को शिकस्त का सामना करना पड़ रहा है.
भारतीय टीम को पहले आयरलैंड के साथ 2 मैचों की टी20 सीरीज में शिकस्त मिली थी, वहीं अब इंग्लैंड के सामने 3 मैचों में 1 मैच बारिश की वजह से रद्द रहा, जबकि 2 मैचों में टीम इंडिया को शिकस्त का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अब चुप्पी तोड़ी है.
Suryakumar Yadav ने वैभव सूर्यवंशी के तारीफों के बांधे पूल
भारतीय टीम को लगातार शिकस्त का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) एक बार फिर भारतीय टीम की कप्तानी संभालेंगे, लेकिन उन्होंने साफ कह दिया है कि जो चल रहा है, अच्छा ही चल रहा है. टीम इंडिया की कप्तानी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव की टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही है और उन्हें एक बार फिर कप्तानी की जिम्मेदारी मिल सकती है.
दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर की कप्तानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं और माना जा रहा है कि उनका कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं हो सकता. अब सबकी नजरें हेड कोच गौतम गंभीर और बीसीसीआई के अगले फैसले पर टिकी हैं. हालांकि भारत के विश्व विजेता कप्तान ने कहा कि
“मैं टीम के लिए बहुत खुश हूं. मैं उन्हें हमेशा सबसे अच्छा चाहता हूं. मुझे पता है कि लड़के अपना सब कुछ दे रहे हैं और उन्हें हमेशा मेरा पूरा समर्थन मिलेगा.”
वैभव सूर्यवंशी को लेकर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा कि
“वैभव के लिए एक खास शब्द- तुम एक बहुत रोमांचक यात्रा की शुरुआत कर रहे हो. हर पल का आनंद लो और देश को गर्व करते रहो.”
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) July 7, 2026
फेक न्यूज फैलाने वालो को सूर्यकुमार यादव ने दी चेतावनी और नसीहत
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से सूर्या नाराज हैं. ये भी कहा जा रहा था कि आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से सूर्या का बिना बताए बाहर कर दिया गया. उनसे कप्तानी भी बिना बताए ही छीन ली गई थी. हालांकि, अब इन सभी दावों पर सूर्या ने विराम लगा दिया है. उन्होंने पुष्टि की है कि उनको लेकर सोशल मीडिया पर जो भी दावे किए जा रहे हैं, वो सभी झूठे हैं.
उन्होंने आगे कहा कि
“मैं ये साफ करना चाहता हूं कि मैंने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है और न ही इसके लिए किसी को अधिकार दिया है. इस तरह की खबरों पर कोई भी विश्वास न करे और न ही उसे शेयर करे. भारतीय क्रिकेट, मेरे साथी और खेल के लिए मेरा समर्थन हमेशा मेरे नाम से गलत तरीके से जोड़े गए बयानों से कहीं अधिक महत्व रखेगा.”
ALSO READ: क्या अब संजू सैमसन का खत्म हुआ टीम इंडिया से सफर? भारतीय कोच गौतम गंभीर के बयान से मची खलबली
