Suryakumar Yadav: भारत और यूएसए (IND vs USA) के बीच खेले गए मैच में भारतीय टीम (Team India) ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के मैच में यूएसए (USA) को 29 रनों से हराकर 2 अंक हासिल किए और अब पॉइंट्स टेबल के टॉप पर कब्जा जमा लिया है. भारत और यूएसए के मैच में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 84 रन बनाए, जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने 161 रन बनाए.
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को इसके लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला, इसके बाद भारतीय टीम के कप्तान ने वाशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की फिटनेस पर अपडेट दिया है.
Suryakumar Yadav ने अपनी पारी पर दिया बड़ा बयान
भारतीय टीम यूएसए के सामने मुसीबत में थी, भारतीय टीम एक समय 76 रनों पर 6 विकेट गंवा चुकी थी. इसके बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला और 84 रन बनाए. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में अपनी पारी के बारे में कहा कि
“असल में, जिस पोजीशन पर हम थे, 77 रन पर 6 विकेट, उस समय मैं कितना प्रेशर महसूस कर रहा था, यह सिर्फ मैं ही बता सकता हूं. लेकिन साथ ही, मुझे यकीन था कि मैंने ऐसे ही हालात में बैटिंग की है. मैंने मुंबई क्रिकेट के मैदानों, आजाद मैदान, क्रॉस मैदान में अपना बहुत सारा क्रिकेट खेला है, तो मुझे पता था कि अगर मैं आखिर तक बैटिंग करता हूँ, तो मैं फर्क ला सकता हूं.”
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव जीत के बावजूद भी खुश नही हैं. सूर्यकुमार यादव ने कहा कि
“यह वानखेड़े की हमेशा की तरह थोड़ी अलग विकेट थी. लेकिन साथ ही, हमें पता था कि जब हम सुबह उठे, तो हमने देखा कि बाहर ज्यादा धूप नहीं थी. मुझे लगता है कि क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन ने सबसे अच्छी पिच तैयार करने की पूरी कोशिश की. लेकिन मुझे लगता है कि कुछ चीजें उनके कंट्रोल में नहीं हैं. इसलिए उस पिच को रोल करने, पानी देने के लिए काफी धूप नहीं थी. लेकिन हम हर चीज को नजरअंदाज नहीं कर सकते. हम थोड़ी बेहतर बैटिंग कर सकते थे.मुझे लगता है कि जीतने के बाद भी, आपको बहुत कुछ सीखने को मिलता है. आज हमने सीखा कि हम थोड़ी बेहतर बैटिंग कर सकते थे या शायद थोड़ी स्मार्ट बैटिंग कर सकते थे.”
Suryakumar Yadav ने वाशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह पर दिया अपडेट
यूएसए के खिलाफ प्लेइंग 11 में वाशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह हिस्सा नही थे. इस पर भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने चुप्पी तोड़ी है. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने इन दोनों की वापसी पर कहा कि
“अब हम आराम से बैठेंगे, हमारे पास बहुत समय है, अगले गेम के लिए 5 दिन हैं. हम और मजबूत होकर वापस आएंगे. वाशी दिल्ली में हमारे साथ जुड़ रहे हैं, वो ठीक हैं. बुमराह के साथ भी सब ठीक है. उन्हें मौसम की वजह से तेज बुखार था, जैसे अभिषेक की तबीयत खराब थी. लेकिन आराम है और सब ठीक है.”
भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पूरी तरह से फिट नही थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था. अभिषेक शर्मा सिर्फ 1 गेंद खेलकर आउट हुए थे.
