Posted inक्रिकेट, न्यूज

वरुण चक्रवर्ती होंगे टी20 विश्व कप 2026 फाइनल से बाहर? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कही ये बात

Suryakumar Yadav on Varun Chakaravarthy
वरुण चक्रवर्ती होंगे टी20 विश्व कप 2026 फाइनल से बाहर? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कही ये बात
News on WhatsAppJoin Now

Suryakumar Yadav on Varun Chakaravarthy: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. इस मैच से पहले टीम इंडिया (Team India) के लिए सबसे बड़ी चिंता वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) को लेकर है. भारतीय टीम के इस मैच विनर खिलाड़ी का प्रदर्शन पुरे टी20 विश्व कप में बेहद खराब रहा है.

वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) ने सुपर-8 स्टेज के बाद से सिर्फ 4 विकेट लिए हैं. इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने वरुण चक्रवर्ती की सेमीफाइनल में जमकर खबर ली और 64 रन कूट डाले, इस दौरान वरुण को सिर्फ 1 विकेट ही मिला, ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या उन्हें फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मौका मिलेगा? इस पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने जवाब दिया है.

सूर्यकुमार यादव ने Varun Chakaravarthy को लेकर कही ये बात

वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) का प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बना हुआ है, ऐसे में जब सूर्यकुमार यादव से पूछा गया कि क्या वरुण चक्रवर्ती को अगले मैच से बाहर किया जाएगा? तो इस पर उन्होंने जो जवाब दिया उससे फैंस बेहद हैरान हैं.

सूर्यकुमार यादव ने वरुण चक्रवर्ती के खराब फॉर्म पर कहा कि

“वरुण का फॉर्म चिंता की बात नहीं है. हम (उसके बारे में) परेशान नहीं हैं. यह एक टीम स्पोर्ट है. हम गेम जीतने पर फोकस कर रहे हैं. हम (उसके परफॉर्मेंस) के बारे में ज्यादा नहीं सोचते; हमने मैच (इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल) जीता था. वो दुनिया का नंबर 1 बॉलर है; वह जानता है कि इस टीम को कैसे जिताना है. बदलाव हम कल देखेंगे.”

वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर तो किसे मिलेगा मौका?

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को इस टी20 विश्व कप में सिर्फ 1 मैच खेलने को मिला है. कुलदीप यादव सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का हिस्सा थे. वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल (Axar Patel) की जोड़ी की वजह से कुलदीप यादव को मौका नही मिल रहा है, ऐसे में अगर वरुण को फाइनल से टीम इंडिया से दूर रखा जाता है, तो कुलदीप की भारतीय टीम में एंट्री हो सकती है.

कुलदीप यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक 8 टी20 मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 21.22 के औसत 9 विकेट झटके हैं, कुलदीप यादव ने कीवी टीम के खिलाफ सिर्फ 7.64 के इकॉनमी से रन खर्च किए हैं. वहीं उनका सर्ववश्रेष्ठ प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 रन देकर 2 विकेट लेना है.

ALSO READ: टी20 विश्व कप फाइनल से पहले भिड़े मोहम्मद आमिर और मोहम्मद कैफ, भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...