Suryakumar Yadav: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के लिए भारतीय टीम (Team India) ने अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के बाद जब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने संन्यास का ऐलान किया तो अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और संजू सैमसन (Sanju Samson) को पारी की शुरुआत करने का मौका मिला तो वहीं सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई.
हालांकि भारत ने इसके बाद से अब तक 2 सालों में कोई भी सीरीज नही हारी है. भारतीय टीम ने किसी भी टी20 सीरीज में 1 मैच से ज्यादा भी नही गंवाया है. अब भारतीय टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी में है.
Suryakumar Yadav ने बताया कौन से 2 खिलाड़ी करेंगे शुरुआत
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के मैच से पहले ही बड़ा खुलासा किया है. संजू सैमसन जहां पुरे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, वहीं ईशान किशन शानदार फॉर्म में हैं. भारत को अब 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करनी है, इससे पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा कि
“मुझे अभी तक तिलक वर्मा के बारे में पूरी तरह कुछ नहीं पता है. हालांकि, हमें यह बताया गया है कि वो अच्छे नजर आ रहे हैं और उन्होंने बल्लेबाजी शुरू कर दी है. अगर वो वापस आते हैं, तो फिर सभी 15 सदस्यों के साथ ये सिरदर्द लेना काफी अच्छा होगा. सभी खिलाड़ी प्लेइंग 11 में खेलने के काबिल हैं. आपको 7 तारीख को जरूर पता लग जाएगा कि ईशान किशन खेलेंगे, या संजू सैमसन.”
संजू सैमसन ने किया निराश तो ईशान किशन के बल्ले से निकले रन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच में ईशान किशन को 4 मैचों में खेलने को मिला वहीं संजू सैमसन ने 5 मैचों में बल्लेबाजी की. संजू सैमसन की बात करें तो उन्होंने अपने पिछले 5 मैचों में 9.20 की औसत से 46 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 24 रनों का रहा है. संजू सैमसन ने इस दौरान 2 पारियों में 6 तो 1 में 10 रन बनाया है, जबकि 1 बार उनका खाता भी नही खुला था.
वहीं ईशान किशन की बात करें तो उन्होंने इस दौरान पहले मैच में सिर्फ 8 रन बनाए थे, वहीं दूसरे मैच में उन्होंने 76 रनों की पारी खेली, जबकि तीसरे मैच में उनके बल्ले से 28 रन निकले, चौथे टी20 में उन्हें आराम दिया गया था, वहीं 5वें टी20 मैच में उन्होंने 103 रन बनाए, इन 4 पारियों में उनका औसत स्ट्राइक रेट 231.18 का रहा है और उन्होंने 215 रन बनाए हैं.
ALSO READ: टी20 विश्व कप 2026 से पहले सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को दी खुली चुनौती, कहा “विश्व कप में हम हर….
