Posted inक्रिकेट, न्यूज

भारत की धमाकेदार जीत के बावजूद खुश नही हैं कप्तान सूर्यकुमार यादव, सरेआम इन्हें लगाई फटकार, गिनाई गलतियां

Suryakumar Yadav Post Match IND vs ZIM
भारत की धमाकेदार जीत के बावजूद खुश नही हैं कप्तान सूर्यकुमार यादव, सरेआम इन्हें लगाई फटकार, गिनाई गलतियां
News on WhatsAppJoin Now

Suryakumar Yadav: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर 8 में कल भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच मैच खेला गया. भारतीय टीम (Team India) को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरना पड़ा. भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की, टीम इंडिया के सभी बल्लेबाज 150 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते नजर आए, भारतीय टीम ने 256 रन बनाए.

इसके बाद जब जिम्बाब्वे की टीम (Zimbabwe National Cricket Team) बल्लेबाजी के लिए आई तो भारत की खराब गेंदबाजी की वजह से जिम्बाब्वे ने 184 रन बनाए. भारत के 72 रनों के जीत के बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) खुश नजर नही आए, सूर्यकुमार यादव ने मैच जीतने के बाद क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Suryakumar Yadav नही हैं भारत की जीत के बावजूद खुश

भारतीय टीम ने इस मैच को 72 रनों से अपने नाम किया. भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपने बल्लेबाजों के जीत के बाद जमकर तारीफ़ की. सूर्यकुमार यादव ने अपने बल्लेबाजों की तारीफ़ करते हुए कहा कि

“टॉप ऑर्डर से लेकर नंबर 7 तक, हमारे प्रदर्शन में शायद ही कोई कमी थी. ईमानदारी से बताऊं, तो हम गेंदबाजी में थोड़े और बेहतर हो सकते थे. आखिर में जीत ही मायने रखती है और अब हमारा ध्यान आगे के मुकाबलों पर है.”

वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अपने गेंदबाजों से खुश नही हैं. सूर्यकुमार यादव ने अपने गेंदबाजों को लेकर कहा कि

“वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले हम सभी चीजें सही करने की कोशिश करेंगे. मैं जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों से क्रेडिट नहीं लेना चाहता. उन्होंने शानदार तरीके से बल्लेबाजी की. गेंदबाजी के लिहाज से देखें, तो हम महत्वपूर्ण मौकों पर थोड़े ज्यादा चतुर हो सकते थे. इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने फैसलों के साथ ज्यादा साहसी होना पड़ता है.”

वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत से मिलेगा भारत को सेमीफाइनल का टिकट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को खेला जाएगा. भारतीय टीम को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो हर हाल में उन्हें वेस्टइंडीज की टीम को कोलकाता में शिकस्त देनी होगी. भारत और वेस्टइंडीज की टीमें सुपर 8 में 2-2 मैच खेल चुकी हैं, दोनों ही टीमों को 1-1 मैचों में जीत मिली है, जबकि 1-1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है.

अब जो भी टीम 1 मार्च को जीतने में सफल रही, वो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी और सेमीफाइनल में उसका मुकाबला आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच में जो टीम जीत हासिल करेगी उससे उसका सामना होगा.

ALSO READ: जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराने के बावजूद सेमीफाइनल में नही पहुंची टीम इंडिया, अब कोलकाता में करना होगा ये 1 काम

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...