Posted inक्रिकेट, न्यूज

सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराने के बाद देश को समर्पित किया जीत, कहा “हम पाकिस्तान को हर…

Suryakumar Yadav Post Match IND vs PAK
सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराने के बाद देश को समर्पित किया जीत, कहा "हम पाकिस्तान को हर...
News on WhatsAppJoin Now

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी वाली भारतीय टीम (Team India) ने पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 27वें मैच में शिकस्त दी है. भारत ने पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीम को 61 रनों से शिकस्त देकर सुपर 8 में अपनी जगह बना ली है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त देने के बाद इस जीत को देश को समर्पित किया है.

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच ईशान किशन (Ishan Kishan) ने 77 रनों की पारी खेली, वहीं जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी और भारत ने इस मैच में 61 रनों से अंत में जीत हासिल की है. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Suryakumar Yadav ने देश को समर्पित किया ये जीत

पाकिस्तान को 61 रनों से हराने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) काफी खुश नजर आए. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को पीटने के बाद इस जीत का पूरा श्रेय देश को दिया है. सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच के दौरान कहा कि

“यह जीत भारत के लिए है. हम इसी तरह का क्रिकेट खेलना चाहते हैं. टॉस के दौरान जैसा कि मैंने पहले ही कहा था हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. शुरुआत में हमारे विकेट गिर गए थे. मगर ईशान ने अच्छी बल्लेबाजी की. 155 रनों का लक्ष्य मुकाबले को करीबी बना सकता था, लेकिन हमने 175 पार का स्कोर बनाया. तिलक, रिंकू, शिवम सबने बढ़िया बल्लेबाजी की. गेंदबाजी में भी सभी ने अच्छा काम किया. हम अहमदाबाद पहुंचने के बाद अगले मुकाबले के बारे में विचार करेंगे.”

ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने लिखी जीत की पटकथा

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस 27वें मैच में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा वो खाता ही नही खोल सके. इसके बाद ईशान किशन ने पारी को संभाला और 10 चौके एवं 3 छक्के की मदद से 77 रनों की पारी खेली.

वहीं बीच में कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने एंकर पारी खेली और 29 गेंदों में 32 रनों की पारी खेलकर भारत को निर्धारित 20 ओवरों में 175 रनों तक पहुंचाया. इसके बाद हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट झटककर पाकिस्तान की टीम को 10 ओवरों में ही शिकस्त दे दी. पाकिस्तान की पूरी टीम 114 रनों पर 18 ओवरों में आलआउट हो गई.

ALSO READ: भारत से मिली हार के बाद रोने लगे पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा, इन्हें माना शर्मनाक हार का जिम्मेदार

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...