सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को उनके खराब फॉर्म की वजह से टीम इंडिया (Team India) से बाहर कर दिया गया है. सूर्यकुमार यादव से उनकी कप्तानी छीन ली गई है और भारतीय टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है. श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का कप्तान बनाए जाने पर सूर्यकुमार यादव ने बड़ा बयान दिया है.
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने न सिर्फ श्रेयस अय्यर को शुभकामनाएं दी, बल्कि उन्होंने साथ में एक दिलचस्प संयोग भी बताया. भारत को टी20 विश्व कप दिलाने वाले कप्तान ने नए कप्तान के लिए क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.
Suryakumar Yadav ने दी श्रेयस अय्यर को शुभकामनाएं
श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया, उसके बाद शाम में जब टी20 लीग मुंबई में सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर एक दूसरे के आमने-सामने थे, तो टॉस के वक्त सूर्यकुमार यादव ने श्रेयस अय्यर को शुभकामनाएं दी. श्रेयस अय्यर को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा कि
“मैं श्रेयस के लिए बहुत, बहुत खुश हूं. मैं उसके साथ यहां (मुंबई) पर काफी क्रिकेट खेला हूं. सबसे जरूरी बात यह है कि मुंबई के लगातार तीन कप्तानों को भारतीय टीम का नेतृत्व मिला है. मुंबई क्रिकेट के लिए गर्व की बात है.”
Suryakumar Yadav के संयोग से टीम इंडिया का अगला टी20 विश्व कप जीतना पक्का
सूर्यकुमार यादव का इशारा रोहित शर्मा, उनके खुद और श्रेयस अय्यर से था. विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा को टीम इंडिया का टी20 कप्तान बनाया गया था, उस दौरान रोहित शर्मा ने 2022 से 2024 तक टीम इंडिया की कमान संभाली थी और उनकी कप्तानी में भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का ख़िताब जीता था.
वहीं 2024 से 2026 तक सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के कप्तान रहे और उनकी कप्तानी में भी भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का ख़िताब जीता है, अब श्रेयस अय्यर भी मुंबई से ही आते हैं और उन्हें टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया गया है, तो उनकी कप्तानी में भी भारत अगला टी20 विश्व कप 2028 में जीत सकता है.
श्रेयस अय्यर दिसंबर 2023 के बाद से भारत के लिए टी20 नहीं खेल पाए हैं. लेकिन आईपीएल में लगातार कमाल करने के बाद उन्हें अब न केवल वापस बुलाया गया है बल्कि कप्तानी भी दी गई है. श्रेयस अय्यर ने अभी तक 51 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिनमें 30,66 की औसत और 136.12 की स्ट्राइक रेट से 1104 रन बनाए हैं. आठ अर्धशतक इस फॉर्मेट में वे भारत के लिए बना चुके हैं.
ALSO READ: सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीनकर उनको टीम इंडिया से क्यों किया गया बाहर? अजीत अगरकर ने उगला कड़वा सच
