Stephen Fleming: IPL 2026 के समाप्त होने के बाद अब अगले सीजन के लिए सभी फ्रेंचाइजी तैयारी में जुट गई हैं। इस सीजन कई टीमों ने काफी खराब प्रदर्शन दिखाया था। इसलिए उन टीमों में कई बड़े बदलाव किए जाने वाला है। बीते दिन 13 जुलाई को चेन्नई बेस्ड फ्रेंचाइज ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक रुप से जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) की टीम से छुट्टी कर दी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) को साल 2009 में CSK का कोच बनाया गया था, जिसके बाद वह अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स को गाइड कर रहे थे। बता दें कि फ्लेमिंग की कोचिंग में CSK ने 5 बार IPL की ट्रॉफी को अपने नाम किया था, लेकिन साल 2023 के बाद टीम का प्रदर्शन काफी ज्यादा खराब नजर आ रहा है, ऐसे में फ्रेंचाइजी टीम में बदलाव लाना चाहती है।
Stephen Fleming नही होंगे अब आईपीएल 2027 में CSK का हिस्सा
सूत्रों के मुताबिक यह जानकारी मिली थी कि फ्लेमिंग को साल 2026 के IPL के बाद उनके पद से हटा दिया जाएगा, लेकिन CSK फ्रेंचाइजी के साथ फ्लेमिंग का कॉन्ट्रेक्ट मेजर लीग क्रिकेट के वर्तमान सीजन तक था, लेकिन इस सीजन टीम ने काफी खराब प्रदर्शन दिखाया, जिसके बाद वह IPL प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे रही है। टीम के इस प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी ने फ्लेंमिंग को उनके पद से हटाने का फैसला बना लिया था।
CSK की सभी टीमों के हेड कोच थे स्टीफन फ्लेमिंग
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) IPL में CSK टीम के हेड कोच होने के साथ साथ साल 2023 में मेजर लीग क्रिकेट में टैक्सस सुपर किंग्स और SA20 में जोबर्ग सुपर किंग्स के भी हेड कोच पद को भी संभाल रहे थे, लेकिन उनके हेड कोच रहते हुए ये दोनों ही टीमें अब तक खिताब नहीं जीत सकी हैं।
इन टीमों ने 4 बार प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की है, वहीं 1 बार फाइनल मुकाबला खेला है, लेकिन खिताब एक बार भी नहीं जीत पाई है।
CSK के 19 सीजन में थे 2 हेडकोच
फ्लेमिंग के हेड कोच पद से हटने के बाद अब फ्रेंचाइजी को न केवल CSK के लिए हेड कोच का चुनाव करना होगा, बल्कि 2 T20 लीग में भी अपनी टीम के हेड कोच का चुनाव करना होगा। CSK के कोच के रुप में फ्लेमिंग वो कोच हैं, जो कि इकलौते हैं, जिनके कोचिंग स्टाफ में सबसे कम बदलाव हुए हैं।
