Posted inक्रिकेट, न्यूज

भारत से हारकर भी 140 करोड़ भारतीयों का दिल जीत ले गए जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा, मैच के बाद कही ये बात

Sikandar Raza post Match
भारत से हारकर भी 140 करोड़ भारतीयों का दिल जीत ले गए जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा, मैच के बाद कही ये बात
News on WhatsAppJoin Now

Sikandar Raza: भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच कल सुपर 8 का करो या मरो का मुकाबला खेला गया, जिसे भारतीय टीम (Team India) ने 72 रनों से जीतकर सेमीफाइनल की उम्मीद को बनाए रखा है. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन बनाए, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम (Zimbabwe National Cricket Team) ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 184 रन बनाए, लेकिन अंत में उन्हें 72 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

भारतीय टीम से मिली हार के बाद भी जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) अपनी टीम से खुश हैं. सिकंदर रजा ने अपने टीम की तारीफ़ की, इसके साथ ही उन्होंने बताया कि क्यों उनकी टीम ने पॉवरप्ले में धीमी बल्लेबाजी की.

Sikandar Raza ने बताया क्यों भारत के सामने शुरू में की धीमी बल्लेबाजी

जिम्बाब्वे की टीम ने आज बेहद खराब बल्लेबाजी की, शुरुआत में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने पॉवर प्ले में बेहद खराब बल्लेबाजी की. इसको लेकर अब जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने अपनी रणनीति बताते हुए कहा कि

“मैं हमेशा सकारात्मक पहलुओं पर नजर रखने वाला इंसान हूं. इस मैच से मेरे लिए सबसे बड़ी सकारात्मक बात यह रही कि पिछले मैच (बनाम वेस्टइंडीज) में 250 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हमारी बल्लेबाजी में घबराहट और जल्दबाजी दिखी थी. मैं हमेशा कहता हूं कि आप पहले छह ओवरों में मैच नहीं जीत सकते, लेकिन अगर बड़ा लक्ष्य हो तो आप उसे पहले छह ओवरों में हार जरूर सकते हैं. इस मुकाबले में मुझे लगा कि शुरुआती छह ओवरों में हम कहीं ज्यादा संयमित थे और खुद को मौका देने की कोशिश कर रहे थे. पिछली बार के मुकाबले लड़कों ने जिस तरह बल्लेबाजी की, उससे काफी हौसला मिलता है.”

Sikandar Raza ने इन्हें ठहराया शर्मनाक हार का जिम्मेदार

भारत से मिली शर्मनाक हार के बावजूद जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों का बचाव किया, लेकिन जिम्बाब्वे के शर्मनाक हार की सबसे बड़ी वजह जिम्बाब्वे की खराब गेंदबाजी रही.

सिकंदर रजा ने इस हार के बाद कहा कि

“मुझे लगता है कि हम अपनी रक्षात्मक योजनाओं को थोड़ा और बेहतर तरीके से लागू कर सकते थे. हम कुछ ज्यादा ही आक्रामक हो गए और गेंदबाजी में एकरूपता नहीं रही. सभी गेंदबाजों से मिला-जुला क्रियान्वयन देखने को मिला, जिससे विरोधी टीम को काफी रन मिल गए. एक बार जब रन-रेट उस रफ्तार में चली जाती है, तो उसे रोकना मुश्किल हो जाता है. अगर हम अपनी रक्षात्मक योजनाओं को बेहतर ढंग से निभाते, तो शायद उन्हें 210–220 के आसपास रोक सकते थे, और वहां से कुछ भी हो सकता था.”

ALSO READ: भारत की धमाकेदार जीत के बावजूद खुश नही हैं कप्तान सूर्यकुमार यादव, सरेआम इन्हें लगाई फटकार, गिनाई गलतियां

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...