Posted inक्रिकेट, न्यूज

कुलदीप यादव को क्यों किया गया दूसरे मैच की प्लेइंग 11 से बाहर? कप्तान शुभमन गिल ने बताई असली वजह

Shubman Gill on Kuldeep Yadav
कुलदीप यादव को क्यों किया गया दूसरे मैच की प्लेइंग 11 से बाहर? कप्तान शुभमन गिल ने बताई असली वजह
News on WhatsAppJoin Now

Shubman Gill: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मैच आज कोलंबो में शुरू हो गया है, भारतीय टीम (Team India) के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इसी के साथ ये खबर भी दी कि टीम इंडिया में आज के मैच के लिए 1 बदलाव हुआ है.

शुभमन गिल ने बताया कि टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आज के मैच में टीम इंडिया का हिस्सा नही होंगे. कुलदीप यादव की जगह पर सारांश जैन (Saransh Jain) को मौका दिया गया है.

कप्तान Shubman Gill ने बताया कुलदीप यादव को बाहर करने की वजह

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) जब टॉस के लिए आए तो उन्होंने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेते हुए कहा कि

“बाएं हाथ के रिस्ट-स्पिनर कुलदीप को इंफेक्शन की वजह से टीम से बाहर रखा गया. गिल ने कहा कि  दुर्भाग्य से कुछ इन्फेक्शन की वजह से वह (कुलदीप यादव) बाहर हो गए हैं और सारांश जैन भारत के लिए अपना डेब्यू कर रहे हैं.”

पहले से ही तय था कुलदीप का बाहर होना

भारतीय टीम के प्लेइंग 11 में ये बदलाव तय माना जा रहा था. पहले टेस्ट मैच के बाद ही इस बात की चर्चा थी कि कुलदीप यादव की जगह पर सारांश जैन को डेब्यू का मौका दिया जा सकता है. सारांश जैन के टीम इंडिया में आने से बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी भी मजबूत हो जाएगी.

सारांश जैन की बात करें तो उन्होंने हाल के समय में घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है और श्रीलंका की पर‍िस्थतियों में शानदार खेल द‍िखाकर अपनी दावेदारी मजबूत की थी. भारत ए के हालिया दौरे के दौरान उन्होंने दो मैचों में छह विकेट लिए और नाबाद 70 रन बनाए.

कोलंबो टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

ALSO READ: श्रीलंका के खिलाफ दूसरा मैच जीतने के बाद टीम इंडिया का WTC फाइनल खेलना पक्का, रेस से बाहर हो जाएंगी ये 4 टीमें

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...