Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड(IND vs ENG) के बीच कल पहला वनडे मैच खेला गया, भारतीय टीम (Team India) ने पहले ही वनडे मैच में इंग्लैंड (England Cricket Team) को करारी शिकस्त दी. भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से मात दी. हालांकि इस जीत के साथ ही भारत को 2 झटके लगे, भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) और तेज गेंदबाज गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) को मैदान से बाहर जाना पड़ा.
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कल 16 जुलाई को खेला जाना है. इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) क्या खेलते नजर आने वाले हैं या नही इस पर अब अपडेट आ गया है.
मैदान से लंगड़ाते हुए कंधो पर गए थे Shubman Gill
मैदान में फिजियो आए और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया. मगर इसके बाद भी बल्लेबाजी करने जैसे हालात नहीं बने, तो भारतीय कप्तान शुभमन गिल लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए. उन्हें फिजियो कंधे पर लेकर मैदान से बाहर गए. इसके बाद वो दोबारा बल्लेबाजी के लिए नहीं आए.
शुभमन गिल की चोट पर आया ये अपडेट
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) को लेकर ये सवाल बना हुआ था कि क्या वो दूसरे वनडे में टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी और कप्तानी करते नजर आने वाले हैं? शुभमन गिल की इंजरी पर बीसीसीआई या भारतीय कप्तान शुभमन गिल की तरफ से कोई अपडेट नही आया है.
पहले वनडे में फिफ्टी जड़ने वाले वाशिंगटन सुंदर से गिल की इंजरी पर सवाल किया गया. इस पर सुंदर ने पल्ला झाड़ते हुए सीधा कह दिया कि वह कुछ नहीं जानते हैं. यानी भारतीय कप्तान शुभमन गिल की इंजरी पर सवाल बना हुआ है. अब भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कार्डिफ के मैदान पर 16 जुलाई को खेला जाना है और इसमें गिल के खेलने पर संकट के बादल छाए हुए हैं.
ALSO READ: हैरी ब्रूक का टूटा घमंड पहला वनडे मैच हारते ही अपने खिलाड़ियों पर बरसे, कहा “भारत ने दिखाया कि….
