Shreyas Iyer: भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच बेलफास्ट में आज 2 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला गया, जहां टॉस जीतकर भारतीय टीम (Team India) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और हर्षित राणा (Harshit Rana) ने उनके इस फैसले को सही साबित किया और पॉवरप्ले में ही 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी. हालांकि बीच में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की गलती की वजह से टीम इंडिया के सामने आयरलैंड की टीम 182 रन बनाने में सफल रही.
भारतीय टीम के कप्तान ने आज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को मौका नही दिया, ऐसे में जब उनसे इसके बारे में पूछा गया कि उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को आज डेब्यू का मौका क्यों नही दिया, तो श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने इसका जवाब बेहद अलग अंदाज में दिया.
Shreyas Iyer ने जानबूझकर नही दिया वैभव सूर्यवंशी को मौका?
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) आज के पहले मैच में एक अनुभव टीम के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किए, इसी वजह से वैभव सूर्यवंशी को पहले ही मैच में मौका नही मिला. जब श्रेयस अय्यर से इस बारे में सवाल किया गया तो टॉस के वक्त उन्होंने कहा कि अफ़सोस की बात है वो आज के मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा नही हैं.
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने आगे कहा कि
“वह (वैभव सूर्यवंशी) बहुत शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन ज़ाहिर है, हमारी टीम में ऐसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हाल की सीरीज़ में भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है. इसलिए हम उन ज़्यादातर क्रिकेटर्स पर भरोसा कर रहे हैं, जिन्होंने पूरे सीज़न में ज़बरदस्त खेल दिखाया है. मुझे लगता है कि सही समय आने पर उन्हें भी मौका मिलेगा, लेकिन फ़िलहाल, हम तीन असली सीमर्स, एक ऑल-राउंडर और दो स्पिनर्स के साथ खेल रहे हैं.”
भारत को मिली आयरलैंड से शिकस्त
श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, आयरलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान के अर्द्धशतक की बदौलत विशाल स्कोर खड़ा किया. आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर ने 36 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 50 रन बनाए, वहीं गैरेथ डेलानी 32 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए. इन्ही दोनों खिलाड़ियों की बदौलत आयरलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 182 रन बनाए.
इसके बाद जब भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो सिर्फ अभिषेक शर्मा ही 50 रनों की पारी खेल सके, उनके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज बड़ा स्कोर नही बना सका, भारत के लिए दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर शिवम दुबे रहे, जिन्होंने 25 रन बनाए, वहीं तिलक वर्मा ने 19 और अक्षर पटेल ने 15 रन बनाए, इन खिलाड़ियों के अलावा कोई भी बल्लेबाज 10 रनों के आंकड़े को नही छू सका, भारत के 7 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नही छू सके.
