Shreyas Iyer: भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच आज पहला टी20 मैच बेलफास्ट में खेला गया, भारतीय टीम (Team India) ने आज बेहद खराब प्रदर्शन किया. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की खराब कप्तानी का खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा. भारतीय कप्तान ने बेहद खराब गेंदबाजी की, श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान टीम चयन और गेंदबाजी रोटेट करने में असफल रहे.
भारतीय टीम के सामने आयरलैंड की टीम (Ireland Cricket Team) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए, इसके जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 148 रन ही बना सकी, भारत को इस मैच में 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि टीम इंडिया की हार में सबसे बड़ी गलती कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की रही, जिन्होंने बेहद खराब कप्तानी की है.
प्रसिद्ध कृष्णा और वाशिंगटन सुंदर ने डूबोई लुटिया
आयरलैंड की टीम जब टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो खराब बेहद शुरुआत रही, उनके 4 बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए उस समय तक टीम का स्कोर सिर्फ 36 रन ही था. हालांकि उसके बाद आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर और गैरेथ डेलानी ने पारी को संभाला, इन दोनों खिलाड़ियों ने 64 रनों की साझेदारी की और आयरलैंड को 115 रनों तक पहुंचाया.
कप्तान लोर्कन टकर ने 36 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 50 रन बनाए, वहीं गैरेथ डेलानी 32 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए. इसके बदौलत आयरलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 182 रन बनाए. ये इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर है, अब तक इस मैदान पर इतना बड़ा रन नही बना है.
भारत के लिए हर्षित राणा ने 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, वहीं अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिला, जबकि बर्थ डे बॉय शिवम दुबे ने 1 बल्लेबाज को पवेलियन भेजा.
टीम इंडिया की बल्लेबाजी रही फ्लॉप
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, पॉवरप्ले में ही भारत ने 3 विकेट गंवा दिया, इस दौरान ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन 5, ईशान किशन 1 और कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए. वहीं 1 छोर से अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी जारी रही और उन्होंने 20 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 50 रनों की पारी खेली और अर्द्धशतक लगाते ही आउट हुए.
वहीं तिलक वर्मा भी आज संकटमोचन की भूमिका नही निभा सके और 21 गेंदों में 3 चौके की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए, भारतीय टीम ने 90 रनों पर ही 5 विकेट गंवा दिया था. भारतीय टीम, अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाज टिक नही सके और पूरी टीम सिर्फ 148 रनों पर आलआउट हो गई. विश्व विजेता टीम इंडिया को पहले ही मैच में 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
Shreyas Iyer की ये गलती बनी हार की वजह
भारत के हार की सबसे बड़ी वजह श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की खराब कप्तानी रही, उन्होंने पहले ही मैच में खराब टीम चयन किया और गेंदबाजों का भी सही से प्रयोग नही कर सके, इसके अलावा उनके बल्ले से भी रन नही निकले. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) अपने पहले ही मैच में बतौर कप्तान और खिलाड़ी बुरी तरह से फ्लॉप रहे. भारतीय फैंस को इस मैच में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी साफ तौर पर खली.
