Shreyas Iyer: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आज 5वां और अंतिम मैच खेला जा रहा है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए अब तक के 4 मैचों में 3 में भारत (Team India) ने जीत हासिल की है, जबकि 1 मैच में भारत को शिकस्त का सामना करना पड़ा है, ऐसे में टीम इंडिया इस सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर चुकी है.
आज 5वें मैच में न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand Cricket Team) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, भारतीय टीम आज 2 बदलाव के साथ मैदान में उतरी है. आइए जानते हैं किन खिलाड़ियों को मौका मिला है.
Shreyas Iyer ने टॉस हारते ही किया टीम में 2 बदलाव
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने टॉस हारने के बाद टीम में 2 बदलाव किया है. भारतीय टीम ये सीरीज जीत चुकी है, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया एक मजबूत टीम के साथ मैदान में उतर रही है और सीरीज को 4-1 से जीतने के इरादे से उतर रही है.
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने टॉस हारने के बाद अंतिम टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करने को लेकर कहा कि
“हां, यहां आना हमारे लिए शानदार अवसर है, खासकर इस ऐतिहासिक मैदान पर. हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. हम अपनी टीम को पहले बल्लेबाजी करते हुए परखना चाहते थे, क्योंकि पिछले चारों मुकाबलों में हमने लक्ष्य का पीछा किया था. इसलिए हम यह देखना चाहते हैं कि पहली पारी में विकेट कैसा खेलता है.”
ऑकलैंड में मिली हार के बाद भारत की रणनीति पर बात करते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा कि
“ऑकलैंड में मैदान के आयाम अलग थे. गेंदबाजों ने कुछ बल्लेबाजों के खिलाफ अलग तरह की रणनीति अपनाई थी. हालांकि, फिलिप्स को भी इसका पूरा श्रेय जाता है. उन्होंने शानदार पारी खेली, लेकिन हमारे लिए जरूरी है कि हम अपनी सहज रणनीति के अनुसार खेलें और गेंदबाजी करते समय अपनी योजना के साथ-साथ पिच की परिस्थितियों को भी ध्यान में रखें.”
टीम में बदलाव और वरुण को मौका मिलने पर बात करते हुए श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने कहा कि
“टीम में दो बदलाव किए गए हैं. वरुण और भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया है. वरुण लंबे समय से अपने मौके का इंतजार कर रहे थे. आज मुझे लगता है कि टीम हडल के दौरान उन्होंने बहुत शानदार भाषण भी दिया. वह काफी उत्साहित हैं और इस मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं.”
5वें टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन:
टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर.
भारत की प्लेइंग इलेवन:
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वरुण चक्रवर्ती.
ALSO READ: वंदे भारत स्लीपर में लगे हैं 16 कोच, एकसाथ 823 यात्री कर सकते हैं यात्राः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ