Posted inक्रिकेट, न्यूज

भारत को हराने के बाद शे होप ने किया खुलासा कहा धोनी की मदद से टीम इंडिया को उसी के घर में दी शिकस्त

Shai Hope Team India MS Dhoni
भारत को हराने के बाद शे होप ने किया खुलासा कहा धोनी की मदद से टीम इंडिया को उसी के घर में दी शिकस्त
News on WhatsAppJoin Now

Shai Hope: भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच खेला गया. भारतीय टीम (Team India) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने 351 रन बनाए, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम (West Indies Cricket Team) ने शे होप (Shai Hope) के तूफानी शतक की बदौलत मैच को 10 गेंद पहले ही अपने नाम कर लिया.

भारतीय टीम को उसके घर में ही हराने के बाद शे होप (Shai Hope) ने भारत को हराने की वजह का खुलासा किया है. शे होप ने कहा कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से सीख लेकर टीम इंडिया को उसके घर में ही मात दी है.

Shai Hope ने कहा धोनी से सीख भारत को दी शिकस्त

शे होप ने वेस्टइंडीज की जीत में अहम रोल निभाया. उन्होंने 143 गेंदों पर 17 चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 162 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के लिए विंडीज के कप्तान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मैच के बाद शे होप ने बताया कि जब वह विशाल टारगेट का पीछा कर रहे थे तब उन्हें धोनी की बात याद आई.

वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने कहा कि

“मेरी महान एमएस धोनी से बात हुई थी. उन्होंने मुझसे कहा था कि आपके पास हमेशा उससे ज्यादा समय होता है, जितना आप सोचते हैं. इसलिए हमने चेज को टुकड़ों में हासिल करने की कोशिश की. मुझे पता था कि भारत को पेनल्टी के चक्कर में फील्डर अंदर लाने होंगे इसलिए मैंने धैर्य बनाए रखा.”

भारत को हराने से बेहद खुश हैं शे होप

वेस्टइंडीज के कप्तान होप ने मैच के बाद कहा कि

” मुझे लगता है कि हमने तुकड़ों में अच्छी क्रिकेट खेली है. बल्लेबाजों ने अच्छा काम किया. हम निरंतरता हासिल करना चाहते थे और हमारे बल्लेबाज निरंतर रहे. गेंदबाजी के नजरिए से देखा जाए तो उम्मीद है कि हम बेहतर करेंगे.”

ALSO READ: वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद भड़के कप्तान शुभमन गिल, विश्व कप 2027 से पहले बताई टीम इंडिया की कमियां

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...