Posted inक्रिकेट, न्यूज

2 साल बाद टीम इंडिया में हुई वापसी तो सरफराज खान ने दिया रिएक्शन, पिता के साथ किया स्पेशल पोस्ट

Sarfaraz Khan specail post Team India
2 साल बाद टीम इंडिया में हुई वापसी तो सरफराज खान ने दिया रिएक्शन, पिता के साथ किया स्पेशल पोस्ट
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय टीम (Team India) के लिए विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी सरफराज खान (Sarfaraz Khan) बीते लंबे से समय से टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह लगातार घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आ रहे थे, जिसका फल अब जाकर सरफराज खान को मिल गया है। दरअसल हाल ही में बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए सरफराज खान को भारतीय टीम का हिस्सा बना दिया है।

टीम इंडिया में वापसी होने के बाद सरफराज खान ने अपने फैंस के साथ खुशी जाहिर की है। इस दौरान खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है, तो आइए हम आपको भी इस पोस्ट के बारे में आपको भी कुछ खास जानकारी देते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सरफराज खान की पोस्ट

दरअसल सरफराज (Sarfaraz Khan) खान बीते काफी समय से भारतीय टीम में वापसी के कारण घरेलू क्रिकेट में काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आ रहे थे। इस दौरान खिलाड़ी नौ घरेलू क्रिकेट टीम के लिए कई सारी विस्फोटक पारी खेली है। जिसके बाद अब सरफराज खान को भारतीय टीम में साईं सुदर्शन के स्थान पर टीम में वापसी का मौका दे दिया गया है। इस दौरान खिलाड़ी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया प्लेफॉर्म इंस्टाग्राम पर एकक फोटो शेयर की है जो की सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

इन फोटो में सरफराज खान (Sarfaraz Khan) भारतीय टीम की ट्रेवलिंग जर्सी पहने हुए अपने पिता के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि सरफराज खान यह उम्मीद है कि उन्हें इस सीरीज के लिए प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है। अब देखना होगा की बोर्ड इस बारे में क्या फैसला लेता है।

भारतीय टीम के लिए Sarfaraz Khan का करियर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम के लिए सरफराज खान (Sarfaraz Khan) के केवल 6 टेस्ट मैचों में अपना प्रदर्शन दिखाया है। इन 6 मैचों में खिलाड़ी ने 1 शतकीय पारी खेली है। इसी के साथ ही 3 बार अर्धशतकीय पारी भी खेली है।

बता दें कि साल 2024 में मुंबई के वानखेड़े के स्टेडिया में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में सरफराज (Sarfaraz Khan) ने अपना आखिरी मैच खेला था जिसके बाद से वह लगातार भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे, लेकिन अब एक बार फिर से उनकी टीम में वापसी हो गई है।

फैंस को उम्मीद है की इतने लंबे समय के बाद टीम में वापसी होने के बाद सरफराज खान अपने आपको साबित करने कि पूरी कोशिश करेंगे और सीरीज में कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आएंगे।

ALSO READ: 3 दिन पहले जिस खिलाड़ी ने गिल और गंभीर पर लगाया था गंभीर आरोप उसे ही साई सुदर्शन की जगह टीम इंडिया में मिली जगह

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...