Posted inक्रिकेट, न्यूज

सरफराज खान ने बढ़ाई गिल और गंभीर की मुसीबत, इन 4 खिलाड़ियों का प्लेइंग 11 से कटेगा पत्ता!

Sarfaraz Khan Team India
सरफराज खान ने बढ़ाई गिल और गंभीर की मुसीबत, इन 4 खिलाड़ियों का प्लेइंग 11 से कटेगा पत्ता!
News on WhatsAppJoin Now

Sarfaraz Khan: भारतीय टीम (Team India) 15 अगस्त से श्रीलंका (Sri Lanka Cricket Team) के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। इसके लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं, यह सीरीज टीम के लिए काफी ज्यादा अहम है,  इसलिए टीम को इस सीरीज में जीत हासिल करनी होगी। वहीं अब इस सीरीज में 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले विस्फोटक बल्लेबाज साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) को चोट के कारण टीम से बाहर रखा गया है और उनके स्थान पर सरफराज खान को टीम में शामिल किया गया है।

लेकिन सरफराज खान (Sarfaraz Khan) मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के लिए भेजा जाता है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर यह सवाल तेजी से वायरल हो रहा है कि क्या इस सीरीज में सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को 3 नंबर पर भेजा जा सकता है। तो आइए आपको भी इसके बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं।

टॉप 4 बल्लेबाजों की जगह है पक्की, Sarfaraz Khan की बढ़ेगी मुसीबत

श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए पहले बल्लेबाजी करने वाले 4 खिलाड़ियों का स्थान तो पूरी तरह से पक्का लग रहा है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस सीरीज में ओपनिंग करने के लिए उप कप्तान केएल राहुल और विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल मैदान में आने वाले हैं।

वहीं 4 नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए कप्तान शुभमन गिल आने वाले है, ऐसे में अब साई सुदर्शन का स्थान खाली है जो कि 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए टीम में आते थे, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को भेजा जा सकता था, लेकिन उनकी मुश्किले बढ़ी हुई दिखाई दे रही है, क्योकि अभ्यास मैच के दौरान बोर्ड के द्वारा नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए देवदत्त पडिक्कल को भेजा गया था।

ये 3 खिलाड़ी होंगे प्लेइंग 11 से बाहर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंका के दौरे पर भारतीय टीम में 3 विकेटकीपर बल्लेबाजों को टीम में शामिल किया गया है, जिसमें केएल राहुल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ियों का नाम है। ऐसे में अगर सरफराज खान (Sarfaraz Khan) प्लेइंग 11 का हिस्सा बनते हैं, तो इन खिलाड़ियों को खेलने का मौका नही दिया जाने वाला है, क्योकि टीम में मुकाबले के दौरान 5 से 6 गेंदबाजों का होना भी काफी जरुरी है। इस लिए तीनों विकेटकीपर बल्लेबाज बेंच पर बैठे हुए नजर आ सकते हैं।

वही गेंदबाजी के लिए कप्तान गिल मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों को मौका देना चाहेगें। जिसका बड़ा कारण है कि श्रीलंका की पीच पर स्पिनर गेंदबाजों को काफी ज्यादा सफलता मिलने के आसार होते हैं।

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय प्लेइंग 11

श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए संभावित भारतीय टीम की प्लेइंग 11 की बात करें तो उसमें शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, मानव सुथार, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है।

ALSO READ:गंभीर से पहले वीवीएस लक्ष्मण को मिली थी टीम इंडिया के कोच बनने का ऑफर, अब खुद बताए क्यों नही बने कोच

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...