Sanju Samson: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बाद भारतीय टीम (Team India) को अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) के खिलाफ 1 टेस्ट मैच और 3 वनडे मैच खेलने हैं, 19 मई को भारतीय टीम का ऐलान अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) की अगुवाई वाली चयन समिति ने कर दिया है. इस दौरान ईशान किशन (Ishan Kishan) की लगभग ढ़ाई साल बाद वनडे टीम में वापसी हुई है, वहीं केएल राहुल (KL Rahul) अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं, जबकि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और संजू सैमसन (Sanju Samson) को टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाया गया है.
ईशान किशन को टीम इंडिया में उनके टी20 प्रदर्शन के आधार पर टीम में शामिल किया गया है, लेकिन आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन (Sanju Samson) प्लेयर ऑफ द मैच रहे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें वनडे टीम से बाहर रखा गया है.
Sanju Samson को इस वजह से किया गया बाहर
सैमसन भारत के लिए आखिरी बार 2023 में वनडे खेले थे. साउथ अफ्रीका दौरे पर उन्होंने पार्ल में खेले गए आखिरी वनडे में शतक लगाया था और प्लेयर ऑफ दी मैच बने थे. इसके बाद से वे इस फॉर्मेट में भारत के लिए खेल नहीं पाए. सैमसन के नाम 16 वनडे में 56.66 की औसत और 99.60 की स्ट्राइक रेट से 510 रन हैं. उन्होंने एक शतक व तीन अर्धशतक इस फॉर्मेट में लगाए हैं.
अब अगर अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए भारत की वनडे स्क्वॉड को देखा जाए तो राहुल व किशन को लिया गया है. राहुल काफी समय से इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी हैं. वे कीपिंग के साथ ही फिनिशर की भूमिका भी निभाते हैं. पिछली सीरीज तक उनके साथ ऋषभ पंत को लिया जा रहा था. लेकिन अब इस खिलाड़ी को बाहर कर इशान किशन को लिया गया है.
दरअसल पंत और किशन दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. इनके रहने से बैटिंग ऑर्डर में भी विविधता आती है. अगर संजू सैमसन (Sanju Samson) को लिया जाता तो दोनों ही कीपर दाएं हाथ के हो जाते.
संजू सैमसन की उम्र बन रही उनके रास्ते में रोड़ा
संजू सैमसन (Sanju Samson) ने जब आखिरी बार भारत के लिए वनडे खेला तब राहुल को आराम दिया गया था. साथ ही किशन ब्रेक के चलते बाहर थे. वे 2023 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया के साथ बतौर कीपर थे और शुभमन गिल के डेंगू के चलते बाहर होने पर खेले थे.
ऐसे में वरीयता में भी उनका नाम सैमसन से आगे था. उम्र भी एक वजह रही जिससे किशन का चुनाव हुआ. बिहार से आने वाला यह कीपर 27 साल का है जबकि सैमसन 32 साल के होने वाले हैं.
