Sanju Samson can replace Suryakumar Yadav as Team India Captain: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) अब भारत की जीत के साथ खत्म हो चूका है. भारतीय टीम (Team India) ने लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम किया है. भारत के ट्रॉफी जीतने के बाद एक सवाल शुरू हो गया है कि भारतीय टीम को विश्व कप जीताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) उम्र की वजह से जल्द ही इस फ़ॉर्मेट से संन्यास ले सकते हैं.
अब ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि अगर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) संन्यास का ऐलान करते हैं, तो कौन भारतीय टीम का इस फ़ॉर्मेट में नया कप्तान होगा? अब इस सवाल का जवाब भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने दिया है.
मोहम्मद कैफ ने संजू सैमसन को बताया Suryakumar Yadav का उत्तराधिकारी
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन (Sanju Samson) पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, रोहित शर्मा के संन्यास के बाद से वो टीम इंडिया के लिए ओपनिंग कर रहे हैं. संजू सैमसन लगातार भारत के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और भारत को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 जीताने में उनकी अहम भूमिका रही है.
मोहम्मद कैफ ने संजू सैमसन को सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का उत्तराधिकारी बताते हुए कहा कि
“अभी ये कहना मुश्किल है कि अगला कप्तान कौन होगा, लेकिन सैमसन एक मजबूत विकल्प हो सकते हैं. आखिर क्यों नहीं? एक कप्तान वो होना चाहिए जिसने दुनिया देखी हो. गेंदबाजी में बदलाव करना परफेक्ट प्लेइंग इलेवन खिलाना और आउट ऑफ फॉर्म चल रहे खिलाड़ियों का साथ देना एक कप्तान जानता है कि ये चीजें खेल का हिस्सा हैं.”
सूर्यकुमार यादव ने पिछले 2 सालों में टीम इंडिया को रखा अजेय
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के बाद रोहित शर्मा की जगह टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया, वहीं उसके पहले 1 सीरीज के लिए शुभमन गिल, भारत के कप्तान थे और तब से अब तक भारतीय टीम ने कोई भी सीरीज नही गंवाई है.
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ मैच जरुर गंवाए, लेकिन भारतीय टीम को इन 2 सालों में एक भी सीरीज में हार का सामना नही करना पड़ा. वहीं टी20 विश्व कप 2026 में भी भारतीय टीम को सिर्फ 1 मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.
