Team India: मौजूदा समय में भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में इंग्लैंड के खिलाड़ी काफी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं भारतीय टीम (Team India) ने इस सीरीज में अभी एक भी जीत हासिल नहीं की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सीरीज के 3 मैच खेले जा चुके है जिसमें से एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। वही 2 मैचों में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने बेहतरीन जीत हासिल की है।
अब आज 9 जुलाई दिन गुरुवार को इस सीरीज का चौथा मैच खेला जाने वाला है, जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की पूरी कोशिश होगी की वह इस मैच में जीत हासिल कर सके, जिसके हाल ही में चौथे मैच की प्लेइंग 11 में बदलाव किया गया है। तो आइए आपको भी इसके बारे में जानकारी देते हैं।
संजू सैमसन की हो सकती है Team India में वापसी
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज में संजू सैमसन (Sanju Samson) के स्थान पर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को भारतीय टीम (Team India) के लिए डेब्यू करने का मौका दिया गया था। जिसके बाद संजू की इस सीरीज में वापसी नहीं हुई थी, लेकिन टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के कारण उप कप्तान तिलक वर्मा को प्लेइंग 11 से बाहर करके उनके स्थान पर संजू सैमसन को जगह दी गई हैं।
दरअसल तिलक वर्मा (Tilak Varma) लगातार इस सीरीज में टीम इंडिया (Team India) के लिए खराब प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे थे जो कि टीम की हार का सबसे बड़ा कारण बन रहा था। फैंस अब इस बात की उम्मीद जता रहे है कि संजू की टीम में वापसी होने के बाद चौथे मैच में वह अपने बल्ले से एक बेहतरीन पारी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
वरुण चक्रवर्ती का कट सकता है Team India से पत्ता
भारतीय टीम (Team India) के बेहतरीन गेंदबाद वरुण चक्रवर्ती भी बीते काफी समय से टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन दिखाते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वरुण ने अभी तक विकेट नहीं लिए है। इसी के साथ ही विरोधी टीम के बल्लेबाजों को रन भी काफी ज्यादा लुटाएं हैं। इस लिए कप्तान ने वरुण को बाहर करके उसके स्थान पर वाशिंगटन सुंदर को टीम में मौका दिया है।
इसी के साथ ही 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए भी यह मैच आखिरी मौका होगा कि वह अपने बल्ले से एक बेहतरीन पारी खेलकर अपने आपको साबित कर सके। इस बार भी अगर वैभव सुर्यवंशी का प्रदर्शन खराब होता है तो उन्हें भी प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मैच के लिए Team India की प्लेइंग 11
IND VS END T20 सीरीज के चौथे मैच के लिए भारतीय टीम (Team India) के प्लेइंग 11 की बात करें तो उसमें श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सुर्यवंशी, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हार्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। अब देखना ये होगा की ये खिलाड़ी चौथे मैच में टीम के लिए कैसा प्रदर्शन दिखाते हैं।
