Samrat Choudhary: भारतीय टीम (Team India) के खिलाड़ी अपने बेहतरीन और विस्फोटक प्रदर्शन के कारण सोशल मीडिया पर तो चर्चा का विषय बने ही रहते हैं, इसी के साथ ही खिलाड़ी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सोशल मीडिया पर फैंस के बीच सुर्खियां बटोरते रहते हैं। हाल ही में भारतीय टीम के दो खिलाड़ियों ने बिहार का नाम रौशन किया है। इन खिलाड़ियों में टीम इंडिया के घातक और तेज गेंदबाज आकाशदीप (Akash Deep) और मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) का नाम शामिल हैं, जो कि अपनी गेंदबाजी से भारतीय टीम के लिए हर मैच में लगभग कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आते हैं।
दरअसल हाल ही में इन दोनों खिलाड़ियों को सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) सरकार ने DSP पद की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि इस जिम्मेदारी को संभालने से पहले सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) सरकार ने दोनों ही खिलाड़ियों के सामने एक बड़ी शर्त रखी है अगर खिलाड़ी इस शर्त को मान जाते हैं, तभी उनका सरकार के द्वारा यह जिम्मेदारी सौंपी जाने वाली है। तो आइए आपको भी इसके बारे में आपको भी जानकारी देते हैं कि बिहार सरकार ने आकाशदीप और मुकेश कुमार के सामने DSP बनने के लिए कौन सी शर्त रखी है।
खिलाड़ियों के सामने Samrat Choudhary सरकार ने क्या रखी शर्त?
दरअसल बिहार के गृह मंत्री ने बीते कुछ समय पहले आधिकारिक रुप से एक सूचना जारी की थी, इस सूचना के तहत अगर भारतीय टीम के खिलाड़ी आकाशदीप और मुकेश कुमार को DSP पद की जिम्मेदारी संभालनी है, तो ऐसे में इन दोनों ही खिलाड़ियों को लगभग 5 साल के लिए बॉन्ड भरना होगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बॉन्ड को भरने के बाद ऐसा नहीं होगा कि वह क्रिकेट जगत में अपना प्रदर्शन नहीं दिखा सकते हैं, बॉन्ड भरने के बाद वह भारतीय टीम के लिए कभी भी किसी भी सीरीज में शामिल हो सकते हैं। अगर दोनों खिलाड़ी इस बॉन्ड को नहीं भरते हैं, तो ऐसे में दोनों को ही DSP की नौकरी गंवानी होगी। अब देखना होगा कि दोनों खिलाड़ी इस बारे में क्या फैसला लेते हैं।
CM Samrat Choudhary ने दिया था नियुक्ति पत्र
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते समय में भारतीय टीम के घातक गेंदबाज आकाशदीप और गोपालगंज के रहने वाले मुकेश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) के द्वारा बीते कई महीन पहले ही भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ मिलकर सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान DSP पद का नियुक्ती पत्र सौंपा था।
अब दोनों खिलाड़ी अगर सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) सरकार के द्वारा दी गई शर्त को मान लेते हैं, तो ऐसे में वह इस पद की जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आ सकते हैं। इसी के साथ ही भारतीय टीम के लिए आगामी सीरीज में भी प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आ सकते हैं, फिलहाल ये दोनों ही खिलाड़ी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।
इंजरी के कारण हैं टीम इंडिया से बाहर
दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में श्रीलंका के दौरे पर है, जहां पर टीम 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है, जिसके लिए अब कुछ समय बाकी रह गया है। इस सीरीज में दोनों ही खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आकाशदीप को साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने का मौका दिया गया था। इसकी के साथ ही मुकेश कुमार को साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था।
