Posted inक्रिकेट, न्यूज

15 फरवरी वाले मैच के बॉयकॉट के बाद फाइनल में हुआ भारत से सामना तो क्या करेगा पाकिस्तान? सलमान आगा ने दिया जवाब

IND vs PAK Salman Ali Agha
15 फरवरी वाले मैच के बॉयकॉट के बाद फाइनल में हुआ भारत से सामना तो क्या करेगा पाकिस्तान? सलमान आगा ने दिया जवाब
News on WhatsAppJoin Now

Salman Ali Agha: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) की शुरुआत हो चुकी है. भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होना है. पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) ने इस मैच को बॉयकॉट करने की बात कही है. हालांकि पाकिस्तान अभी तक आईसीसी को अधिकारिक तौर पर नही बताया है, लेकिन आईसीसी (ICC) और पीसीबी (PCB) के बीच बात चल रही है.

पाकिस्तान ने भारत के साथ 15 फरवरी का मैच खेलने को कई शर्ते रख रहा है, लेकिन आईसीसी ने पाकिस्तान को साफतौर पर मना कर दिया है. इस बीच पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने बड़ा बयान दिया है.

भारत से फाइनल में हुआ सामना तो क्या करेगा पाकिस्तान? Salman Ali Agha ने दिया जवाब

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि अगर नॉकआउट मैचों में भारत के खिलाफ खेलना पड़े तो पाकिस्तान की टीम क्या करेगी. इस पर सलमान अली आगा ने कहा कि

“टीम इंडिया के खिलाफ खेलना हमारे हाथ में बिल्कुल भी नहीं है. यह हमारी सरकार का फैसला है और अगर सेमीफाइनल या फिर फाइनल में भारत से मैच हुआ, तो एक बार फिर हम सरकार से सलाह लेंगे.”

क्रिकेट में राजनीति लाने की बात करने वाले पाकिस्तान के कप्तान ने क्रिकेट में सार्वजनिक मंच पर राजनीति लाते हुए बांग्लादेश को लेकर कहा कि

“यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि बांग्लादेश टूर्नामेंट में नहीं है. बांग्लादेश की टीम काफी मजबूत है. हम उम्मीद करते हैं कि वह टी-20 वर्ल्ड कप में हमको सपोर्ट करेंगे.”

आईसीसी ने पाकिस्तान पहुंचकर की पीसीबी से बात

आईसीसी का एक डेलीगेट्स पाकिस्तान पहुंचा और पाकिस्तान और बांग्लादेश के क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियो से बात की, पाकिस्तान ने भारत के सामने शर्त रखा है कि उसके पैसे बढ़ाए जाएं, इसके साथ ही भारत के सामने उसकी द्विपक्षीय सीरीज हो और आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में उसके मैच भारत के साथ हो.

हालांकि आईसीसी ने अभी तो पीसीबी से कह दिया है कि इसके बारे में बात आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के बाद होगी. वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान अब फिर भारत के साथ मैच खेलने को तैयार हो गया है, पाकिस्तान की ये हमेशा ही आदत रही है.

ALSO READ: नामीबिया के खिलाफ भारत के लिए आई बुरी खबर, अभिषेक शर्मा का खेलना मुश्किल, ये खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...