सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) की पाकिस्तान टीम (Pakistan Cricket Team) को एक बार फिर भारत के सामने शर्मिंदा होना पड़ा है. भारत ने पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीम को कोलंबो में 61 रनों से शिकस्त दी है. भारतीय टीम (Team India) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए, इस दौरान भारत के लिए ईशान किशन (Ishan Kishan) ने 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 77 रन बनाए, वहीं सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और शिवम दुबे (Shivam Dube) की महत्वपूर्ण पारी की बदौलत भारतीय टीम 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए.
इसके बाद जब पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो पाकिस्तान के शुरुआती 3 विकेट तो सिर्फ 10 रनों पर पवेलियन में थे, लेकिन 78 रनों पर ही पाकिस्तान के 7 बल्लेबाजी पवेलियन में बैठे थे, पाकिस्तान की पूरी टीम 114 रनों पर आलआउट हुई. भारत से मिली शर्मनाक शिकस्त के बाद सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.
Salman Ali Agha ने इन्हें माना पाकिस्तान की शर्मनाक हार का जिम्मेदार
पाकिस्तान की टीम के हार के जिम्मेदार उसके बल्लेबाज रहे. पाकिस्तान के बल्लेबाज बेहद दबाव में दिखे, भारतीय टीम 100 रनों के अंदर ही पाकिस्तान की टीम को पवेलियन का राह दिखा सकती थी, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव, पाकिस्तान के मजे लेने के मूड में थे, उन्होंने तिलक वर्मा से 2 और रिंकू सिंह से 1 ओवर कराकर पाकिस्तान को 100 रनों से पार कराया.
भारत से मिली शिकस्त के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) को अपनी हार का जिम्मेदार माना. सलमान अली आगा ने कहा कि
“हमें अपने स्पिनरों पर भरोसा था, लेकिन आज उनका दिन अच्छा नहीं रहा. खेल के कुछ हिस्सों में हमारी गेंदबाजी में कमी दिखी. जाहिर है, हमें अपने स्पिनरों पर हमेशा भरोसा रहेगा, क्योंकि उन्होंने पिछले छह महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है. बल्लेबाजी की बात करें तो, मुझे लगता है कि हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही और टी20 मैचों में अगर पावरप्ले में 3 या 4 विकेट गिर जाते हैं, तो हम हमेशा मैच में पिछड़ जाते हैं.”
सलमान अली आगा ने बताया टॉस जीतकर क्यों लिया गेंदबाजी का फैसला
सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने इस मैच में सबसे बड़ी गलती टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के फैसले के साथ लिया. पाकिस्तान की टीम कभी भी लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के सामने नही जीत सकी है, पिछले 10 सालों में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 2 मैच ही जीत सकी है.
हालांकि सलमान अली आगा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. अब हार के बाद उन्होंने अपने इस फैसले की वजह बताते हुए कहा कि
“ईमानदारी से कहूं तो, पहली पारी की तरह पिच थोड़ी चिपचिपी थी. गेंद भी ग्रिप कर रही थी. इसलिए, गेंदबाजी में हमारी गेंदबाजी में कमी दिखी, लेकिन मुझे लगता है कि दूसरी पारी में पिच पहली पारी की तुलना में बेहतर खेली. लेकिन हमारे गेंदबाजों ने स्थिति के अनुसार गेंदबाजी नहीं की. और बल्लेबाजी की बात करें तो, हमने खुद को ठीक से स्थापित नहीं किया और हमें मैच में आगे बढ़ने का मौका दे दिया.”
सुपर 8 में क्वालीफाई करने की रणनीति पर क्या बोले Salman Ali Agha?
सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने इसके साथ ही कहा कि हमेशा ही भारत के खिलाफ मैच का दबाव होता है और इसके बाद फैंस का भी दबाव होता है. वहीं सलमान अली आगा ने आगे के मैचों के बारे में बात की.
“इस तरह के मैचों में भावनाएं हमेशा तीव्र होती हैं.हमें बस इस बात को स्वीकार करना होगा क्योंकि हम काफी क्रिकेट खेल चुके हैं और इस तरह के कई मैच खेल चुके हैं. इसलिए, हमें जल्द से जल्द खुद को संभालना होगा और दो दिन बाद हमारा एक मैच है, जिसके लिए हमें पूरी तरह से तैयार रहना होगा.”
पाकिस्तान की टीम अब सुपर 8 से बाहर होने की कगार पर है, अगर पाकिस्तान को सुपर 8 में पहुंचना है, तो उन्हें हर हाल में 18 फरवरी को होने वाले मैच में नामीबिया को शिकस्त देना होगा. इसके बारे में बात करते हुए सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने कहा कि
“हां, जाहिर है, आपको व्यापक परिप्रेक्ष्य देखना होगा. दो दिन बाद हमारा एक मैच है. हमें वह मैच जीतना होगा और सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करना होगा, उसके बाद टूर्नामेंट की नई शुरुआत होगी.”
ALSO READ: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में शुरू हुआ घमासान, मोहसिन नकवी पर भड़का असीम मुनीर
