Posted inक्रिकेट, न्यूज

पहले टेस्ट मैच से पहले आई कप्तान शुभमन गिल की चोट पर बड़ी अपडेट, स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने दिया अपडेट

Sairaj Bahutule on Shubman Gill injury Update
पहले टेस्ट मैच से पहले आई कप्तान शुभमन गिल की चोट पर बड़ी अपडेट, स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने दिया अपडेट
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय टीम (Team India) अपना टेस्ट मैच 15 अगस्त को खेलने वाली है। इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) की फिटनेस लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल अभ्यास मैच के दौरान शुभमन गिल को दाहिने हाथ के अंगुली में चोट लग गई थी। इसलिए खिलाड़ी अभ्यास मैच के दो दिन टीम से दूर रहे थे।

हालांकि तीसरे मैच के दौरान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने वापसी करते हुए 44 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। तो आइए आपको भी इस बारे में जानकारी देते हैं कि क्या शुभमन गिल पहले टेस्ट मैच खेलने वाले हैं या फिर आराम करते हुए नजर आने वाले हैं।

साईराज बहुतुले ने दिया Shubman Gill की चोट पर अपडेट

हाल ही में भारतीय टीम के स्पिनर गेंदबाज कोच साईराज बहुतुले ने कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) के फिटनेस के बारे में बताते हुए कहा कि

“गिल के पहले दो दिन मैदान से दूर रहने की वह यह थी कि उनकी चोट काफी ज्यादा गंभीर दिखाई दे रही थी। इसलिए गिल को आराम करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब गिल पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और पहले टेस्ट मैच के लिए अभ्यास कर रहे हैं।”

इसी के साथ ही बहुतुले ने यह साफ किया कि शुभमन गिल ने जिस तरह वापसी करके 44 रनों की एक अच्छी पारी खेली है, इससे यह यकीन हो गया है कि भारतीय टीम के साथ पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आने वाले हैं।

पहले टेस्ट मैच के लिए खास तैयारी कर रहे हैं शुभमन गिल

बहुतुले ने अपने बयान में कहा कि

“कप्तान गिल हर सीरीज के लिए काफी ज्यादा गंभीरता से तैयारी करते हुए नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि गिल हमेशा से ही सामने वाले टीम के गेंदबाजों को समझते हुए अपनी तैयारी करते हैं, जिससे मैच के दौरान खिलाड़ी को ज्यादा संघर्ष न करना पड़े।”

बहुतुले के मुताबिक गिल अपनी तैयारी में किसी तरह से कोई भी समझौता नहीं कर रहे हैं। उनका मकसद सीरीज पर कब्जा करना है। इस लिए गिल पूरी तैयारी कर रहे हैं।

पहले टेस्ट में Shubman Gill दिखाएंगें अपना जलवा

बता दें कि तीसरे दिन के अभ्यास मैच के दौरान गिल ने अपनी वापसी करके टीम के लिए जो 44 रनों का बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है, उससे यह पूरी तरह से पक्का हो गया है कि श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त को खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मैच में गिल भारतीय टीम के साथ मैदान में दिखाई देंगे। जोकि टीम और भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए काफी ज्यादा खुशी की बात है।

ALSO READ: इंग्लैंड में युजवेंद्र चहल ने मचाया तहलका, 7 मैचों में झटके 15 विकेट, विश्व कप 2027 के लिए ठोकी दावेदारी

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...