पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में भारत के खिलाफ काफी विवादित बयान दिया था, पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में 3 बार भारत के सामने थी और हर बार टीम इंडिया (Team India) ने पाकिस्तान को शिकस्त दी, लेकिन इस दौरान एक मैच में अर्द्धशतक जड़ने के बाद साहिबजादा फरहान ने गन सेलिब्रेशन किया.
वहीं एशिया कप 2025 के बाद तो पाकिस्तान के इस ओपनर बल्लेबाज ने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को छक्का जड़ने के बाद डॉक्यूमेंट्री तक बना दी, जिसके बाद इस खिलाड़ी की काफी आलोचना हुई थी. अब एक बार फिर साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने भारत के खिलाफ छक्कों पर बात की है.
Sahibzada Farhan ने कुलदीप और अक्षर के तारीफों के बांधे पूल
साहिबजादा फरहान ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत में कहा कि
“एशिया कप में भारत के खिलाफ जड़े छक्के मेरे लिए यादगार हैं. इसके बाद ही लोगों ने मेरी छक्के जड़ने की क्षमता को पहचाना.”
वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और अक्षर पटेल (Axar Patel) की तारीफ़ करते हुए साहिबजादा फरहान ने कहा कि
“बुमराह के बारे में बात करें तो मुझे नहीं लगा कि केवल वो ही भारतीय टीम में हैं. भारत के सभी गेंदबाज सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं, जैसे कि अक्षर पटेल और कुलदीप यादव. तो ऐसा नहीं कि उस टीम में केवल बुमराह थे. मैंने शुरुआत बुमराह के खिलाफ की. जब आप अच्छे खिलाड़ी की गेंद पर छक्का जड़ते हैं तो विश्वास आता है.”
जसप्रीत बुमराह को लेकर साहिबजादा फरहान ने कही ये बात
साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने भारतीय टीम के गेंदबाजी आक्रमण को दुनिया की सबसे मजबूत गेंदबाजी आक्रमण बताया, वहीं जसप्रीत बुमराह को लेकर साहिबजादा फरहान ने कहा कि
“अगर आप बुमराह पर ध्यान दें तो शुरुआत में मुश्किल हुई. उन्होंने धीमी गति की गेंद डाली, यॉर्कर और बाउंसर भी फेंकी. वो गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराते हैं. यह आम है कि उन्हें खेलना मुश्किल है, तो आपको रास्ता खोजना होता है. जब आप उस गेंदबाज से पार पा जाओ तो मेरे ख्याल से अन्य गेंदबाजों को खेलना आसान पड़ता है.”
ALSO READ: LSG को लगा बड़ा झटका कप्तान ऋषभ पंत चोटिल होकर हुए मैदान से बाहर, जानिए कितनी घातक है चोट
