भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. भारतीय टीम (Team India) ने इस सीरीज के पहले मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया था, वहीं दूसरे मैच में टीम इंडिया (Team India) को 7 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम की हार के बाद अब ये सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. भारतीय टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा.
भारतीय टीम (Team India) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 284 रन बनाए. इस लक्ष्य को न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand Cricket Team) ने 47.3 ओवरों में ही अपने नाम कर लिया. कीवी टीम ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया. अब भारतीय टीम के कोच ने टीम इंडिया के हार की असली वजह का खुलासा किया है.
कोच रयान टेन डोएशे ने बताया Team India के हार की असली वजह
भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशे (Ryan Ten Doeschate) ने भारतीय टीम के हार के बारे में बात करते हुए कहा कि
“हम हमेशा हर मैच जीतने के इरादे से खेलने मैदान पर उतरते हैं. वहीं हम इस बात का भी ध्यान रखते हैं टीम की भविष्य को लेकर क्या योजनाएं हैं. इस बात में कोई शक नहीं कि हमें फिर से विरोधी टीमों के मन में भारत में खेलने का डर एकबार फिर से पैदा करना होगा. हमें लगता है कि राजकोट की पिच पर 290 रनों तक का स्कोर काफी बेहतर था, क्योंकि इस विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था. हालांकि दूसरी पारी के दौरान विकेट में बदलाव भी देखने को मिला. हमें थोड़ा बेहतर गेंदबाजी करने की जरूरत थी, जिसमें हम स्पिन में अच्छा कर सकते थे, लेकिन किसी भी मैच में हार का सिर्फ एक कारण नहीं होता है और इसमें कई अलग-अलग चीजें भी शामिल होती हैं.”
कुलदीप यादव बने Team India के हार की असली वजह
भारतीय टीम के हार के असली जिम्मेदार कुलदीप यादव रहे. न्यूजीलैंड के स्पिनर ने जहां 23 ओवरों में सिर्फ 89 रन लुटाए और 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, वहीं भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने अकेले ही अपने 10 ओवरों में 82 रन लुटा दिया था. उन्हें सिर्फ 1 विकेट ही हासिल हुआ था और भारत के हार की असली वजह वही रही.
भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया. भारतीय तेज गेंदबाजों ने 29.3 ओवरों में 155 रन खर्च करके 2 विकेट झटके, लेकिन न्यूजीलैंड के स्पिनर्स बाजी मार गए और यही भारत के हार की असली वजह थी.
