भारतीय टीम (Team India) को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) जीताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को अब अचानक से टीम इंडिया से बाहर करके उनकी कप्तानी छीन ली गई है और उनकी जगह पर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया गया है. सूर्यकुमार यादव ने इस पर दिल जीतने वाला रिएक्शन दिया था और टीम इंडिया एवं श्रेयस अय्यर को आगे के लिए शुभकामनाएं दी है.
अब भारत को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) जीताने वाले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. रोहित शर्मा ने नए कप्तान को लेकर क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.
Suryakumar Yadav को लेकर रोहित शर्मा ने कही ये बात
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को टी20 टीम से हटाने और कप्तानी छीने जाने के बाद रोहित शर्मा ने मुंबई टी20 लीग के दौरान कहा कि
“मुझे पूरा यकीन है कि उसके लिए कुछ भी आसान नहीं रहा है. अगर मैं गलत नहीं हूं, तो उसने करीब 30 या 31 साल की उम्र में टी20 टीम इंडिया में डेब्यू किया. इसके बाद उसने कप्तान तक का सफर तय किया और फिर वर्ल्ड कप भी जीता. इससे साफ है कि उसने कभी हार नहीं मानी. वह हमेशा मुकाबले में बने रहना चाहता था और जब मौका मिला, तो उसने उसे दोनों हाथों से भुनाया. वह ऐसा ही खिलाड़ी है.”
Suryakumar Yadav के बतौर कप्तान आंकड़े हैं बेहद शानदार
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में जीत के बाद रोहित शर्मा के टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया. सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान भारत के लिए 52 टी20 मैच खेले, जिनमें 42 मैचों में जीत हासिल की, जबकि केवल 8 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं, उनकी कप्तानी में भारत ने 2026 टी20 विश्व कप का खिताब भी अपने नाम किया.
हालांकि, इस दौरान सूर्यकुमार यादव का व्यक्तिगत बल्लेबाजी प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा. यही वजह रही कि उन्हें कप्तानी के साथ-साथ टीम में अपनी जगह भी गंवानी पड़ी.
वहीं सूर्यकुमार यादव के ओवरआल आंकड़ो पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक भारत के लिए 113 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उनके नाम 3272 रन दर्ज हैं, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह चार शतक भी लगा चुके हैं.
ALSO READ: टी20 से भी नजरअंदाज हुए मोहम्मद शमी तो हैट्रिक लेकर अजीत अगरकर को जड़ा करारा तमाचा
