भारतीय टीम (Team India) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और उनकी पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल देखने के लिए मौजूद थे. रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में आईसीसी के ब्रैंड एम्बेसडर थे, वहीं जब फाइनल मुकाबला खेला जाना था, तो टॉस के पहले रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी ही विश्व कप की ट्रॉफी लेकर मैदान में आए.
हालांकि जब भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का ट्रॉफी अपने नाम किया तो इसी दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और उनकी पत्नी रितिका सजदेह को किसी बात पर लड़ते हुए देखा गया.
Rohit Sharma और रितिका सजदेह के बीच क्यों हुई लड़ाई?
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और उनकी पत्नी रितिका सजदेह को बाउंड्री लाइन पर किसी बात को लेकर गंभीर चर्चा करते हुए देखा गया. ये मैरिड कपल बाउंड्री लाइन के बाहर फेंस पर खड़े थे. उन्हें एक सीरियस डिस्कशन करते हुए देखा गया. खास बात ये है कि रोहित, रितिका की कही किसी बात से सहमत नहीं दिखे. वो थोड़े नाराज भी नजर आ रहे थे.
हालांकि रितिका उन्हें समझाने की बहुत कोशिश कर रही थीं. ‘हिटमैन’ शुरू में उनसे दूर हो गए, उन्होंने हाथ से उनकी पीठ थपथपाकर उन्हें बुलाया, समझाने की कोशिश की. हालांकि, वो एक बार फिर असहमत होकर दूर हो गए. अब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और रितिका सजदेह के बीच किस बात पर असहमति थी, इसके बारे में कुछ कहना गलत होगा, क्योंकि ये एक मैरिड कपल के बीच की आपसी बातचीत थी.
Rohit Sharma doesn’t seem to agree with something Ritika bhabhi is saying, but she is trying her best to explain it to him today at Narendra Modi Stadium.😂❤️
Best Jodi my favourit🫂❤️ pic.twitter.com/MmEymgymDm
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 8, 2026
ऐसा रहा भारत और न्यूजीलैंड के बीच का फाइनल मुकाबला
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन ने अर्द्धशतक जड़ा और अंत में शिवम दुबे ने सिर्फ 8 गेंदों में 26 रनों की पारी खेलकर भारतीय पारी को 255 रनों तक पहुंचाया.
इसके बाद अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने 7 विकेट झटककर न्यूजीलैंड को बैकफूट पर ढकेल दिया. न्यूजीलैंड की टीम के लिए टिम साइफर्ट ने 52 रनों की पारी खेली, वहीं मिचेल सैंटनर ने 43 रन बनाए, वहीं डेरिल मिचेल ने 17 रनों की पारी खेली, इसके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज 10 रनों के आंकड़े को नही छू सका और भारत ने इस मैच को 96 रनों से जीता और इसके साथ ही ट्रॉफी अपने नाम कर ली.
