Posted inक्रिकेट, न्यूज

IPL 2026 से बाहर होने के बाद भड़के कप्तान रियान पराग, सीधे तौर पर इन्हें माना राजस्थान रॉयल्स की हार का जिम्मेदार

Riyan Parag Post Match RR vs GT
IPL 2026 से बाहर होने के बाद भड़के कप्तान रियान पराग, सीधे तौर पर इन्हें माना राजस्थान रॉयल्स की हार का जिम्मेदार
News on WhatsAppJoin Now

Riyan Parag: आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला कल रात न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम के बीच खेला गया. रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स को इस मुकाबले में शुभमन गिल (Shubman Gill) की गुजरात टाइटंस के सामने 7 विकेट से हारकर बाहर होना पड़ा. अब 31 मई को आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला आरसीबी (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

गुजरात टाइटंस से मिली हार के बाद आईपीएल 2026 से बाहर होने पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Riyan Parag ने अपनी टीम के तारीफों के बांधे पूल

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, यश राज पंजा, ब्रजेश शर्मा जैसे युवा क्रिकेटरो से सजी राजस्थान रॉयल्स इस आईपीएल की सबसे युवा टीम थी और टीम की कप्तानी सबसे युवा खिलाड़ी रियान पराग कर रहे थे, इसके बावजूद टीम ने क्वालीफायर 2 तक का सफर तय किया, हालांकि उन्हें इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के सामने शिकस्त खानी पड़ी.

गुजरात टाइटंस से मिली करारी शिकस्त के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) ने टीम की हार की वजह के बारे में बात करते हुए कहा कि

“अगर मैं एक वाक्य या कुछ लाइन में पूरे सीजन के बारे में कहूं तो हम लोग तो क्वालिफाई नहीं करने वाले थे. अनुभव की कमी थी और बहुत सारे बदलाव व कॉम्बिनेशन हमने आजमाए, लेकिन खिलाड़ियों ने कैरेक्टर दिखाया. यह एक लंबे सफर के लिए अच्छी शुरुआत है.”

रियान पराग ने इन्हें माना हार का जिम्मेदार

राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबले में 214 रन बनाए और ये जीत के लिए पर्याप्त था, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) का मानना है कि भारी रोलर के इस्तेमाल के कारण पिच दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए ज्यादा बेहतर हो गई और यही राजस्थान रॉयल्स के हार की वजह रही.

रियान पराग ने कहा कि

“मुझे लगता है कि पहली पारी में स्पिनर्स को थोड़ी ज्यादा ग्रिप मिल रही थी और छोटी लेकिन धीमी गेंदें पिच पर ठहर रही थी. मुझे लगता है कि 230-240 का स्कोर बेहतर होता और उससे लक्ष्य का पीछा करना चुनौती भरा रहता. 214 के स्कोर के साथ जिस तरह की बैटिंग उनके पास थी उससे हमें लगा था कि ओपनर्स को जल्दी आउट करना होगा लेकिन ऐसा नहीं कर सके. इसके बाद रास्ता मुश्किल ही था.”

ALSO READ: 96 रनों पर आउट हुए वैभव सूर्यवंशी तो फूटा रियान पराग का गुस्सा, डगआउट में जमकर लगाई फटकार, वीडियो वायरल

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...