भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने हाल ही में सपा सांसद प्रिया सरोज से लखनऊ The Centrum में सगाई कर ली है। कार्यक्रम में बॉलीवुड की हस्तियों से लेकर क्रिकेट और राजनीति के कई सारे बड़े-बड़े नाम चिन लोग शामिल हुए। लखनऊ के The Centrum होटल में सगाई का कार्यक्रम आयोजित हुआ था।कल रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने भी सगाई की है समारोह को खास बनाने के लिए वीआईपी सुरक्षा के साथ डेकोरेशन और मेहमानों की विशेष व्यवस्था की गई थी। तो वही होटल The Centrum किसी भव्य महल से कम नहीं है। सभी सुख सुविधाओं के साथ इस लेस्स होटल का किराया कितना होगा लिए जानते हैं।
बेहद लग्जरी है लखनऊ का यह होटल
लखनऊ के The Centrum की अगर बात करें तो इसमें सारी सुख सुविधाएं मौजूद है। इसमें लग्जरी रूम के साथ-साथ जिम, सपा, जैसी काफी सारी सुविधाएं मौजूद है। इस होटल में ठहरने की सुविधा भी मौजूद है। जिसके लिए डीलक्स रूम से शुरू होती है और प्रीमियम रूम के साथ एग्जीक्यूटिव स्वीट, जूनियर स्वीट , द सेंट्रम सुइट और द सेंट्रम विलास यहां पर पार्टी शादी मीटिंग्स और कई सारी इवेंट्स होते हैं बता दे किसी होटल में करीबन 117 से भी ज्यादा कमरे मौजूद है।
रिंकू सिंह❤️ प्रिया सरोज#rinkusingh #priyasaroj pic.twitter.com/gMfVNtoQhQ
— Prerna Yadav (@prerna_yadav29) June 8, 2025
लखनऊ के लग्जरी होटल का किराया
दरअसल रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई लखनऊ के फाइव स्टार होटल The Centrum में हुई थी जो किसी शाही महल से काम नहीं है। सगाई के लिए ‘द फुलक्रम हॉल’ को बुक किया गया था। जिसकी क्षमता करीबन 300 से ज्यादा लोगों की है। होटल की आधिकारिक वेबसाइटों के मुताबिक डीलक्स रूम का एक दिन का किराया 11500 है। जो दो लोगों के लिए होता है। लेकिन इसमें ब्रेकफास्ट शामिल नहीं होता है। अगर ब्रेकफास्ट आप जोड़ देंगे तो इसका किराया 12500 हो जाएगा। फैमिली और मेहमानों के लिए होटल में 15 से ज्यादा कमरा बुक किए गए थे।
सगाई समारोह में आया होगा मोटा खर्चा
लखनऊ के इस होटल के सेंट्रल हॉल को बुक किया गया था। यह होटल छोटे बड़े कार्यक्रमों के दौरान अलग-अलग फीस चार्ज करता है। रिंकू प्रिया की सगाई समारोह जिस हॉल में हुआ था। उसका रेट लाखों में है। सेंट्रल होटल की ऑफिशल वेबसाइट के मुताबिक मैरिज हॉल का किराया 1 से 5 लख रुपए के बीच में है। यह बुकिंग वेबसाइट के मुताबिक इस होटल के मेहमानों के लिए प्रति प्लेट 2500 रुपए चार्ज करते हैं। भारतीय क्रिकेटर की सगाई में 300 से ज्यादा मेहमानों ने शिरकत की थी। ऐसे में 350 भी अगर मान लिया जाए तो करीब केवल प्लाटों का ही खर्च 8.75 लख रुपए होता है।