Posted inक्रिकेट, न्यूज

अजीत अगरकर की जगह कौन होगा भारतीय टीम का नया चयनकर्ता? टॉप पर है टीम इंडिया के इस पूर्व खिलाड़ी का नाम

Team India Ajit Agarkar New Chief Selector
अजीत अगरकर की जगह कौन होगा भारतीय टीम का नया चयनकर्ता? टॉप पर है टीम इंडिया के इस पूर्व खिलाड़ी का नाम
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय क्रिकेट में चीफ सेलेक्टर के पद को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को अपने मौजूदा कार्यकाल के बाद पद पर आगे जारी नहीं रहने की जानकारी दी है। उनका वर्तमान कार्यकाल 4 अक्टूबर को खत्म होना है। ऐसे में अब बोर्ड नए चीफ सेलेक्टर की तलाश शुरू कर सकता है।

पार्थिव पटेल का नाम सबसे आगे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) को अगरकर के संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है। NDTV की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) को प्रमुख दावेदार बताया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने भी पार्थिव पटेल को मजबूत उम्मीदवार बताया है।

प्रज्ञान ओझा भी दौड़ में शामिल

प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) फिलहाल चयन समिति का हिस्सा हैं और उनका नाम भी चीफ सेलेक्टर के पद के लिए सामने आया है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, अगरकर के बाद चयन समिति में वेस्ट जोन से किसी उम्मीदवार को जिम्मेदारी देने का फैसला होता है, तो ओझा भी दावेदार हो सकते हैं। हालांकि अंतिम फैसला BCCI को चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद लेना होगा।

BCCI ने अभी नहीं किया अंतिम फैसला

BCCI की 95वीं वार्षिक आम बैठक के बाद बोर्ड के पदाधिकारियों को चयन समिति से जुड़े फैसले लेने के लिए अधिकृत किया गया है। इसका मतलब है कि अगरकर को आगे विस्तार दिया जाएगा या नए चीफ सेलेक्टर की नियुक्ति होगी, इस पर अभी अंतिम फैसला बाकी है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) ने भी कहा है कि फैसला उचित समय पर लिया जाएगा।

अगरकर जुलाई 2023 में चयन समिति के अध्यक्ष बने थे। अब उनके कार्यकाल के बाद भारतीय क्रिकेट में चयन समिति की कमान किसे मिलेगी, इस पर आने वाले दिनों में BCCI की तस्वीर साफ हो सकती है। फिलहाल पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।

ALSO READ : अफगानिस्तान को रौंदने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने सिर्फ इन 2 खिलाड़ियों को दिया भारत के जीत का पूरा श्रेय

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...