आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत आज आरसीबी और एसआरएच (RCB vs SRH) के मैच से हो चुकी है. इस मैच को रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की कप्तानी वाली आरसीबी (RCB) ने विराट कोहली (Virat Kohli) की विस्फोटक पारी की बदौलत मात्र 15.4 ओवरों में 6 विकेट से अपने नाम किया. आरसीबी (RCB) के लिए विराट कोहली ने काफी तेजी से रन बटोरे और अपनी टीम को जीत दिलाई.
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए, जिसे आरसीबी (RCB) ने 15.4 ओवरों में सिर्फ 4 विकेट गंवाकर अपने नाम कर लिया.
ईशान किशन और अनिकेत वर्मा के अलावा SRH के बल्लेबाज रहे फ्लॉप
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा. सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का बल्ला आज खामोस रहा. इन दोनों के बल्ले से रन नही निकले. आरसीबी के जैकब डफी ने आज 4 ओवरों में 22 रन खर्च करके 3 विकेट झटके.
जैकब डफी ने पहले अभिषेक शर्मा फिर ट्रेविस हेड और उसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी को आउट करके मात्र 29 रनों पर सनराइजर्स हैदराबाद को 3 झटके दिए और एसआरएच को बैकफूट पर ढकेल दिया. इसके बाद ईशान किशन ने हेनरिक क्लासेन के साथ मिलकर एसआरएच की पारी को संभाला. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन हेनरिक क्लासेन सिर्फ 31 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद ईशान किशन भी 80 रन बनाकर पवेलियन चलते बने.
ईशान किशन ने सिर्फ 38 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्के की मदद से 80 रन बनाए, वहीं अंत में अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 43 रनों की पारी खेलकर सनराइजर्स हैदराबाद को 201 रनों तक पहुंचाया.
विराट कोहली, देवदत्त पड्डीकल और रजत पाटीदार के बदौलत जीती RCB
इसके बाद आरसीबी (RCB) की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी. टीम को पहला झटका फिल साल्ट के रूप में लगा जो सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पड्डीकल ने आरसीबी को संभाला, इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी की. इस दौरान देवदत्त पड्डीकल सिर्फ 26 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 61 रन बनाए, वहीं उसके बाद आने वाले बल्लेबाज 12 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 31 रन बनाए.
वहीं दूसरे छोर पर खड़े विराट कोहली नॉट आउट रहे, विराट कोहली ने 38 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 69 रन बनाए. वहीं जितेश शर्मा अपना खाता तक नही खोल सके, जबकि टिम डेविड 10 गेंदों में 16 रन बनाकर नाबाद लौटे. आरसीबी ने इस मैच को 15.4 ओवरों में 6 विकेट से अपने नाम कर लिया.
ALSO READ: RCB ने टॉस जीतते बदल दी पूरी टीम, इस वजह से हाथ पर काली पट्टी बांधकर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी
