Posted inउत्तर प्रदेश, न्यूज, राजनीति

‘अखिलेश सरकार में नौकरी बेचकर तिजोरी भरते थे सपाई’, मंत्री ओपी राजभर का बड़ा हमला, योगी सरकार में 9.50 लाख नौकरियों का दावा

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav
सैफई सिंडिकेट का ‘मनीफेस्टो’ जारी करने वाले हैं अखिलेश: ओपी राजभर
News on WhatsAppJoin Now

लखनऊ, 28 नवंबर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने बिना पर्ची-खर्ची के 9.50 लाख से अधिक युवाओं को नौकरियां दी हैं। अगर सपा की सरकार होती तो इन नौकरियों को बेचकर पैसा कमाया जाता।

वहीं, मंत्री असीम अरुण ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिये मोदी सरकार महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

‘विपक्ष के पास कोई काम नहीं है’

संसद के विशेष सत्र और परिसीमन बिल को लेकर सपा-कांग्रेस के विरोध पर राजभर ने कहा कि विपक्ष के पास कोई काम नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को परिसीमन तथा महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को कैबिनेट से मंजूरी दिलाने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विधेयक संसद के दोनों सदनों से पारित होंगे और 2029 के चुनाव से पहले लागू होंगे।

महिलाओं को उनका पूरा अधिकार मिलेगा’

असीम अरुण ने महिला आरक्षण का स्वागत करते हुए कहा कि इस कानून से महिलाओं को उनका अधिकार मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा इसे 2034 तक टालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

विपक्ष की कोई भी साजिश सफल नहीं होगी। सरकार महिलाओं को उनका पूरा अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 2029 के चुनाव से पहले परिसीमन और महिला आरक्षण दोनों लागू होंगे।

ALSO READ: युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका! ITI अलीगंज में 30 नवंबर को रोजगार मेला, 18 कंपनियों में 2,520 पदों पर भर्ती

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...